{"_id":"61cfee42c8386d5e5e03ec07","slug":"new-year-2022-kashmir-will-be-connected-to-rail-network-in-the-new-year-272-km-long-rail-track-being-laid-on-udhampur-baramulla-rail-section","type":"story","status":"publish","title_hn":"New year 2022: नए साल में रेल नेटवर्क से जुडे़गा कश्मीर, उधमपुर-बारामुला रेल सेक्शन पर बिछाई जा रही 272 किमी लंबी रेल पटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
New year 2022: नए साल में रेल नेटवर्क से जुडे़गा कश्मीर, उधमपुर-बारामुला रेल सेक्शन पर बिछाई जा रही 272 किमी लंबी रेल पटरी
Sat, 01 Jan 2022 11:31 AM IST
करिश्मा चिब
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:31 AM IST
सार
जम्मू स्टेशन पर दूसरे प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य होगा शुरू। वहीं जम्मू रेलवे स्टेशन पर दूसरे प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य भी नए साल में शुरू होगा। जम्मू स्टेशन पर नरवाल की तरफ से नया प्रवेश द्वारा बनेगा।
विज्ञापन
रेलवे लाइन (प्रतीकात्मक तस्वीर।)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सामरिक दृष्टि से संवेदनशील जम्मू-कश्मीर को नए वर्ष में रेलवे की कई सौगातें मिलेंगी। 2022 में कश्मीर घाटी देश के अन्य हिस्सों से रेल के माध्यम से जुड़ेगी। उधमपुर-बारामुला रेल सेक्शन पर 272 किलोमीटर लंबी रेल पटरी बिछाई जा रही है। इसमें 161 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है। इस सेक्शन पर बन रहे 1.3 किलोमीटर लंबे और 359 मीटर ऊंचे पुल के दोनों सिरों के आर्क जोड़ दिए गए है।
विज्ञापन
1,486 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे इस पुल का निर्माण नए साल में पूरा हो जाएगा। पुल का निर्माण कार्य पूरा होने के साथ ही ट्रेन घाटी में पहुंचेगी। वहीं जम्मू रेलवे स्टेशन पर दूसरे प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य भी नए साल में शुरू होगा। जम्मू स्टेशन पर नरवाल की तरफ से नया प्रवेश द्वारा बनेगा। इसमें चार प्लेटफार्म, हवाई अड्डे की तरह लाउंज, ओवर और अंडरब्रिज जो नए-पुराने प्लेटफार्म को जोड़ेगा। 266 करोड़ की लागत से काम होगा।
विज्ञापन
बनिहाल-बारामुला सेक्शन का विद्युतीकरण
बनिहाल से बारामुला तक 136 किलोमीटर रेलवे लाइन का विद्युतीकरण का कार्य मार्च, 2022 तक पूरा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: छह मंजिला विधानसभा परिसर का निर्माण कार्य फिर शुरू, करीब डेढ़ साल से रुका पड़ा था काम
विज्ञापन
वाहन इंस्पेक्शन सेंटर की मिलेगी सौगात
सांबा के विजयपुर में वाहन ऑटोमेटेड फिटनेस टेस्टिंग इंस्पेक्शन एंड सर्टिफिकेशन सेंटर का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। 2017 में इसके लिए 9.82 करोड़ रुपये जारी किए थे। इस प्रोजेक्ट में सिविल कार्य पूरा हो चुका है। मशीनरी लगाने के लिए टेंडर किए जा रहे हैं।