फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   New Road Kathuwa

Jammu News: धराब से भुलेल मोहल्ला तक डामरीकरण शुरू

Wed, 04 Jun 2025 02:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 04 Jun 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
New Road Kathuwa
सड़क के पक्का करने के कार्य को शुरू करवाते जिला विकास परिषद सदस्य नारायण दत्त त्रिपाठी। 
रामकोट। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) हीरानगर की ओर से लाखडी के वार्ड एक धराब इलाके से वार्ड तीन भुलेल मोहल्ले तक करीब 600 मीटर सड़क पर मंगलवार को तारकोल बिछाकर डामरीकरण कार्य शुरू करवाया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रहे नगरोटा से जिला विकास परिषद के सदस्य नारायण दत्त त्रिपाठी ने सड़क के कार्य का शुभारंभ करवाया। त्रिपाठी ने बताया कि सड़क कच्ची होने के कारण लोग परेशानियों का सामना कर रहे थे।
विज्ञापन

इस क्षेत्र के लोग कई वर्षों से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे और लेकिन अब डामरीकरण कार्य शुरू होने पर लोगों में खुशी है।
इससे पहले बिलावर के विधायक सतीश कुमार ने धार सड़क लाखडी में करीब 500 मीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ करवाया था, जिस पर तारकोल बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है। आगे चलकर कुछ हिस्से को खाली छोड़कर सड़क के अगले 600 मीटर हिस्से के डामरीकरण कार्य को शुरू करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि के जेई अनिल कुमार ने बताया कि सड़क के 1,100 मीटर हिस्से में तारकोल बिछाई की कुल अनुमानित लागत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है।
इस मौके पर रामकोट भाजपा मंडल प्रधान टिक्का शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप कुमार अब्रोल, पूर्व सरपंच काह दिनेश खजूरिया, पूर्व भाजपा महामंत्री उत्तम सिंह, कमल किशोर आदि मौजूद रहे।



सीमा तक सड़क बनवाने के लिए मांगा जनसहयोगहीरानगर। विधायक विजय शर्मा और एसडीएम फुलेल सिंह ने मंगलवार को सीमावर्ती गांव गुज्जर में पहुंचे। उन्होंने बीएसएफ की एक अग्रिम पोस्ट तक सड़क बनाने के लिए लोगों के साथ बैठक की।
सीमावर्ती गांव गुज्जर से बीएसएफ की एक अग्रिम पोस्ट तक सड़क बनाने की कवायद चल रही है लेकिन इसकी जद में आई भूमि का मुआवजा स्थानीय लोगों को न मिलने के कारण सड़क निर्माण कार्य रोका गया है।
बैठक के दौरान विधायक ने लोगों को जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाने की अपील की। इस पर कुछ लोगों ने सहमति जताई जबकि कुछ लोगों ने कहा कि मुआवजे की प्रक्रिया शुरू होते ही वह जमीन छोड़ देंगे।

विधायक ने सभी ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उन्हें मुआवजा दिलाना उनकी जिम्मेदारी है। लोगों ने कहा कि एसडीएम ने पहले भी बैठक कर मुआवजा देने का आश्वासन दिया था लेकिन इसकी प्रक्रिया शुरू नहीं की गई लेकिन अगर विधायक जिम्मेदारी लेते हैं तो वह सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने पर जरूर विचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed