{"_id":"659b094310360e99660e4445","slug":"negligence-corporation-and-ueed-jammu-news-c-10-jam1008-277124-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कोहरे में छिपे बदइंतजामी के जख्म... सड़कों में गड्ढे, बिना ढक्कन सीवरेज और खुले मेनहोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कोहरे में छिपे बदइंतजामी के जख्म... सड़कों में गड्ढे, बिना ढक्कन सीवरेज और खुले मेनहोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सर्द मौसम के बीच घना कोहरा जान का दुश्मन बन सकता है। इसलिए आप रात में संभल कर चलें, क्योंकि नगर निगम और यूईईडी की बदइंतजामी गहरे जख्म दे सकती है। शहर में कई सड़कों की हालत ऐसी है कि जगह-जगह गड्ढे हैं। पर्याप्त रोशनी का प्रबंध नहीं है। कहीं पर सीवरेज के ढक्कन उठाए गए हैं। इतना ही नहीं, मेनहोल खुले हैं। नालियों पर जंगले भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। ऐसे में मामूली चूक जिंदगी पर खतरा बन सकती है।
यूनिवर्सिटी रोड की बात करें तो यहां दो मेनहोल खुले पड़े हैं। एक साल से इन्हें बंद करने का काम नहीं किया जा रहा। तीन फुट गहराई होने से बड़ा हादसा होने की संभावना है। रोजाना लोग यूनिवर्सिटी और विक्रम चौक के लिए पैदल आते हैं। अब कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण खतरा और बढ़ चुका है। इसी तरह वेयरहाउस, बेलीचराना, बस स्टैंड, नानक नगर सहित अन्य सड़कों में गड्ढे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को आ रही है। कई बार लोग गिर चुके हैं। भगवती नगर रोड में सीवरेज का ढक्कन खुला है जिससे रात में लोग चोटिल हो सकते हैं। शहरी पर्यावरण इंजीनियरिंग विभाग (यूईईडी) मूकदर्शक बना हुआ है।
चौराहों में ट्रैफिक लाइटें खराब
यातायात पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें वाहन चालकों को कम स्पीड में चलने का आग्रह किया गया है। दूसरी ओर, कई ट्रैफिक लाइटें नहीं चल रहीं। कुछ बूथों में लाइटें खराब हैं। ऐसे में खराब मौसम के कारण सड़क दुर्घटनाओं के ग्राफ में बढ़ोतरी हो रही है। इस सप्ताह अब तक चार लोग घायल हो चुके हैं। दिन में तो लोग गंतव्य तक पहुंच जाते हैं मगर रात को कोहरा होने के कारण खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
समस्या ध्यान में है। मेनहाेल को ठीक करवाया जाएगा। मौसम साफ होने के बाद खराब सड़कों की हालत सुधारी जाएगी।
- राजेश सवरिया, संयुक्त आयुक्त वर्कर्स, नगर निगम
समस्या का समाधान किया जाएगा। अकसर सफाई के लिए ढक्कन को हटा दिया जाता है। काम पूरी होने के बाद सीवरेज के ढक्कन लगा दिए जाएंगे।
- विजय मन्हास, एक्सईएन, यूईईडी