फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NC working committee meeting, Farooq Abdullah Omar Abdullah including top leaders take part in the meeting

जम्मू-कश्मीरः नेशनल कांफ्रेंस की कार्यसमिति की बैठक, फारूक-उमर समेत पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद

Sat, 29 Aug 2020 12:17 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 29 Aug 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
NC working committee meeting, Farooq Abdullah Omar Abdullah including top leaders take part in the meeting
उमर अब्दुल्ला, फारूक अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) की कार्यसमिति की बैठक चल रही है। इस बैठक में फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला सहित पार्टी के शीर्ष नेता शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि बैठक में गुपकार घोषणा समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ऑपरेशन जदूरा और किलूराः 16 घंटे में शकूर सहित सात आतंकियों का सफाया, सीमा पार बौखलाहट का माहौल
विज्ञापन


यह है गुपकार घोषणा
गुपकार घोषणा चार अगस्त 2019 को नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के गुपकार आवास पर हुई सर्वदलीय बैठक के बाद घोषित की गई थी। प्रस्ताव में कहा गया था कि बैठक में मौजूद दल सर्वसम्मति से घोषणा करते हैं कि जम्मू-कश्मीर की पहचान, स्वायत्तता और विशेष दर्जे की रक्षा के लिए वे एकजुट रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके एक दिन बाद पांच अगस्त को केंद्र ने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लेने और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने की घोषणा की थी। गुपकार घोषणा में कहा गया था कि अनुच्छेद 370 और 35-ए में संशोधन या इन्हें खत्म करना असंवैधानिक होगा। सीमांकन या राज्य का बंटवारा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के खिलाफ आक्रामकता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed