फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NC will not be allowed to run Kashmir-centric agenda in Jammu

J&K: 'जम्मू में नेकां को कश्मीर केंद्रित एजेंडा नहीं चलाने देंगे, हिंदी को नजर अंदाज किया जा रहा', बोले रंधावा

Fri, 22 Nov 2024 01:03 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 22 Nov 2024 01:03 PM IST
सार

भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने जम्मू में नेकां के कश्मीर केंद्रित एजेंडे का विरोध किया और हिंदी व संस्कृति विषयों को नजर अंदाज करने की निंदा की।

विज्ञापन
NC will not be allowed to run Kashmir-centric agenda in Jammu
विधायक विक्रम रंधावा - फोटो : @Ch. Vikram Randhawa

विस्तार

भाजपा के बाहु विधानसभा से विधायक विक्रम रंधावा ने कहा कि हम जम्मू में नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के कश्मीर केंद्रित एजेंडे को नहीं चलेंगे। जम्मू क्षेत्र के युवाओं के अधिकारों को कमजोर करने के मुद्दे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रंधावा ने वीरवार को प्रेस क्लब के बाहर उम्मीदवारों के प्रदर्शन में शामिल होकर 10+2 लेक्चररों के लिए विज्ञापित पदों में हिंदी और संस्कृति को नजरअंदाज करने का विरोध किया। उन्होंने हिंदी के लिए 200, डोगरी, संस्कृत, और पंजाबी के लिए 20-20 पद शामिल करने पर जोर दिया।

विज्ञापन


रंधावा ने कहा कि हम कश्मीर समर्थक एजेंडे को आगे बढ़ाने के प्रयासों के खिलाफ खड़े रहेंगे। उमर सरकार ने सत्ता में आते ही जम्मू के युवाओं की आकांक्षाओं को दरकिनार करते हुए अपनी कश्मीर-केंद्रित नीतियों को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर पीएससी की आलोचना की कि उसने फारसी के लिए चार पदों के लिए विज्ञापन दिया है, जबकि राष्ट्रीय भाषा हिंदी के लिए कोई भी पद नहीं दिया है।
विज्ञापन


हम हिंदुस्तान में रह रहे हैं, किसी अरबी देश में नहीं, फिर भी फारसी और अरबी के पदों को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि लाखों लोगों द्वारा बोली जाने वाली भाषा हिंदी को नजरअंदाज किया जा रहा है। इस असंतुलन को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने जम्मू-कश्मीर पीएससी की भर्ती अधिसूचना को तत्काल वापस लेने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवारों ने किया प्रदर्शन कहां हिंदी व संस्कृत भाषा को अनदेखा किया गयाजम्मू। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा विभाग में लेक्चरर के 575 पदों पर भर्ती होनी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने भर्ती एजेंसी जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग को पद रेफर किए है। इन पदों में हिंदी व संस्कृति विषय के पदों को अधिसूचित नहीं किया गया है। इसको लेकर उम्मीदवारों ने वीरवार को प्रेस क्लब जम्मू के बाहर प्रदर्शन किया। उम्मीदवारों ने कहा कि हिंदी व संस्कृत विषयों में पद अधिसूचित नहीं करने से इन विषय में पढ़ने वाले विद्यार्थी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे है। उम्मीदवारों ने सरकार से इन विषयों के पद को भी शामिल करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed