{"_id":"664947bd187c52121008fbf4","slug":"nc-leader-ajay-sadotra-gave-statement-against-bjp-jammu-news-c-10-jam1008-363117-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राक्सी टीमें बनाकर नेकां को कमजोर करने की कोशिश कर रही भाजपा : सडोत्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राक्सी टीमें बनाकर नेकां को कमजोर करने की कोशिश कर रही भाजपा : सडोत्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके साथ फोटो प्रेस नोट से नहीं निकली है, आप कृपया दे दें,
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नेकां के अतिरिक्त महासचिव अजय कुमार सडोत्रा ने आरोप लगाया कि भाजपा ए, बी और सी टीमों के रूप में प्राक्सी बनाकर नेकां को कमजोर करने की साजिशें रच रही है। भाजपा उन लोगों से हाथ मिला रही है जो कश्मीर में घरों से पलायन करवाने के लिए जिम्मेदार हैं।
शेर-ए-कश्मीर भवन जम्मू में शनिवार को पार्टी के कश्मीरी पंडित प्रवासी प्रकोष्ठ की बैठक में आगामी 20 और 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में अधिकतम मतदान की रणनीति पर चर्चा की गई। सडोत्रा ने कहा कि कश्मीर केंद्रित सीटों पर उम्मीदवार उतारने की हिम्मत करने के बजाय भाजपा ने अपनी भगवा पार्टी खड़ी की है लेकिन कश्मीरी पंडितों के सामने भाजपा बेनकाब हुई है। जम्मू-कश्मीर में नेकां की लोकप्रियता से भाजपा बुरी तरह से डरी हुई है। मोदी सरकार के पिछले एक दशक के दौरान भाजपा ने लोगों को निराश किया है। कश्मीरी पंडितों की सुरक्षित और सम्मानजनक घर वापसी को भाजपा सुनिश्चित नहीं कर पाई है जबकि कश्मीरी पंडितों के बिना कश्मीर अधूरा है। उन्होंने आगामी बारामूला और अनंतनाग-राजोरी सीट के लिए कश्मीरी पंडित मतदाताओं से अधिक मतदान की अपील की। इस दौरान भूषण लाल भट्ट, जतिन, काका, सुमिता भान, रामपाल, चंद्र मोहन शर्मा, शेख बशीर अहमद आदि ने विचार रखे।