फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NC and PDP welcomes PM Modi statement on jammu kashmir assembly election

J&K: विपक्ष ने PM के विधानसभा चुनाव के बयान का किया स्वागत, मतदान से पहले राज्य का दर्ज बहाल करने की मांग की

Fri, 21 Jun 2024 06:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 21 Jun 2024 06:35 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर में विपक्षी पार्टियों का कहना है कि भाजपा सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के दबाव में चुनाव करवा रही है, लेकिन इससे पहले उसे राज्य का दर्जा बहाल करना चाहिए।

विज्ञापन
NC and PDP welcomes PM Modi statement on jammu kashmir assembly election
उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती - फोटो : एजेंसी

विस्तार

जम्मू कश्मीर के राजनीतिक दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विधानसभा चुनावी की चल रही तैयारियों के बयान का स्वागत किया है। साथ ही उन्होंने सरकार से चुनाव से पहले राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग की है। पीएम मोदी ने गुरुवार को श्रीनगर में अपने दौरे के दौरान संबोधन करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। साथ ही प्रधानमंत्री ने जल्द जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलने की बात भी कही है।
विज्ञापन


नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के प्रांतीय कश्मीर अध्यक्ष नासिर असलम वानी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराने के निर्देश पारित कर दिए हैं और अब प्रधानमंत्री का खुद इस पर बयान देना एक अच्छा संकेत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हमें उम्मीद है कि चुनाव जल्द से जल्द होंगे और चुनाव आयोग को अब कैलेंडर भी जारी करना चाहिए।' उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले ही जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा भी बहाल कर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के प्रवक्ता नजम साकिब ने कहा कि वे 2019 से प्रधानमंत्री से चुनाव कराने के बारे में सुन रहे हैं। अब पांच साल हो गए हैं और हम आज फिर से इसे सुन रहे हैं। हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री अब अपनी बात पर अमल करेंगे। 

उन्होंने कहा, 'हमें उम्मीद है कि 5 अगस्त को जो कुछ भी छीना गया है, उसे भी वापस किया जाएगा।' उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री का यह बयान सच है और इस बार उनके बयान में गंभीरता है।

पहले राज्य का दर्जा दें, फिर चुनाव करवाएं- कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि मोदी जम्मू कश्मीर में आकर भाषणबाजी कर रहे हैं, जबकि विधानसभा चुनाव के लिए पहले ही सर्वोच्च न्यायालय हस्तक्षेप कर चुका है। जम्मू कश्मीर में मौजूदा तीर्थ यात्रियों को आतंकी निशाना बना रहे हैं और भाजपा यहां हालात सामान्य होने के दावे कर रही है। जगह जगह सर्च आपरेशन चलाए जा रहे हैं। लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है।


अमरनाथ यात्रा पर आतंकी खतरा मंडरा रहा है। भाजपा को पहले राज्य का दर्जा बहाल करना चाहिए। इसके साथ पाक प्रायोजित आतंकवाद को करारा जवाब देने की जरूरत है। कांग्रेस हमेशा विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रही है। लेकिन भाजपा ने पिछले दस साल में जम्मू कश्मीर के लोगों को लोकतांत्रिक व्यवस्था से वंचित रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed