फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   National Workshop on Algebra, Analysis and Topology

Jammu News: एसएमवीडीयू में बीजगणित, विश्लेषण और टोपोलॉजी पर हुई राष्ट्रीय कार्यशाला

Tue, 04 Mar 2025 01:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 04 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
National Workshop on Algebra, Analysis and Topology
विश्वविद्यालय में सम्मेलन के दौरान छात्र व अन्य। संवाद - फोटो : katra
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) में बीजगणित, विश्लेषण, टोपोलॉजी और अनुप्रयोग-2025 विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला सह सम्मेलन का सोमवार को उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन

एसएमवीडीयू के गणित स्कूल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि इसमें आईआईटी, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और राज्य विश्वविद्यालयों के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों की ओर से 15 आमंत्रित वार्ताएं होंगी। इसके अलावा प्रतिभागी 50 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

सम्मेलन के दौरान क्रिप्टोग्राफी पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। डॉ. कुलदीप राज, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रमुख, स्कूल ऑफ मैथमेटिक्स, एसएमवीडीयू, ने विभाग की प्रगति पर विचार साझा किए। प्रो. आरकेशर्मा, आईआईटी दिल्ली ने क्रिप्टोग्राफी पर एक ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया। प्रो. सुनील कुमार वांचू, डीन, विज्ञान संकाय, एसएमवीडीयू, ने कहा कि उन्हें अपने शोध कार्यों को उच्च गुणवत्ता वाली पत्रिकाओं में प्रकाशित करने पर ध्यान देना चाहिए। प्रो. प्रगति कुमार, कुलपति एसएमवीडीयू ने कहा कि इस तरह के अकादमिक आयोजन शोध और नवाचार को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के अंत में सहायक प्रोफेसर और कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. संदीप शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया और सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed