फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   National Conference and congress party are responsible for all good an bad: Rana

'अच्छे बुरे के लिए नेकां-कांग्रेस जिम्मेदार'

Mon, 11 Aug 2014 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 11 Aug 2014 02:11 AM IST
विज्ञापन
National Conference and congress party are responsible for all good an bad: Rana
नेकां के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने प्रदेश कांग्रेस के प्रधान प्रो. सैफुद्दीन सोज के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि सरकार में अच्छे बुरे के लिए कांग्रेस और नेकां गठबंधन सरकार दोनों ही बराबर के जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन


दोनों ही दल सरकार में गठबंधन करके छह साल तक रहे हैं। इस कार्यकाल में कांग्रेस मंत्रियों के पास जनसेवा, ढांचागत विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पीएचई, सिंचाई, राजस्व, पीडब्ल्यूडी (आरएंडबी) आदि महत्वपूर्ण विभाग रहे हैं।
विज्ञापन


लिहाजा ऐसे में जनता के प्रति उनकी जिम्मेदारी और जवाबदेही ज्यादा बनती हैं। सोज जैसे अनुभवी और जिम्मेदार नेता के मुंह से ऐसे बयान शोभा नहीं देते हैं।

नेकां गठबंधन सरकार में जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रही है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में राज्य के तीनों खित्तों में एक समान विकास करवाने के पूरे प्रयास किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रदेश अध्यक्ष सोज ने गत दिवस कांग्रेस अधिवेशन में लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार का ठीकरा नेकां पर फूटते हुए कहा था कि कश्मीर में नेकां का जबरदस्त विरोध था, जिसका खामियाजा कांग्रेस को भी भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed