{"_id":"65b8ee7a0d91b1a4e70ec4c5","slug":"national-census-reveals-highest-snow-leopard-count-in-ladakh-and-lowest-in-jammu-kashmir-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Snow Leopards: लद्दाख में सबसे अधिक हिम तेंदुए, जम्मू कश्मीर में सबसे कम, राष्ट्रीय जनगणना में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Snow Leopards: लद्दाख में सबसे अधिक हिम तेंदुए, जम्मू कश्मीर में सबसे कम, राष्ट्रीय जनगणना में खुलासा
Tue, 30 Jan 2024 06:11 PM IST
kumar गुलशन कुमार
एएनआई, जम्मू कश्मीर
एएनआई, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 30 Jan 2024 06:11 PM IST
सार
हिम तेंदुए की जनसंख्या आकलन में भारत में कुल 718 तेंदुए पाए गए। जिसमें लद्दाख में तेंदुओं की जनसंख्या 477, जम्मू-कश्मीर में 9 हिम तेंदुए मिले हैं।
विज्ञापन
हिम तेंदुया
- फोटो : डीआईपीआर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय वन्यजीव संस्थान के व्यापक सर्वेक्षण से पता चला है कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में हिम तेंदुए की आबादी सबसे अधिक है। लद्दाख में 477 तेंदुए मिले हैं।
विज्ञापन
भारत में पहली बार हिम तेंदुए की आबादी के आकलन के दौरान, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने मंगलवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की बैठक में रिपोर्ट पेश की। 2019 से 2023 तक आयोजित इस व्यापक सर्वेक्षण में ट्रांस-हिमालयी क्षेत्र में रणनीतिक रूप से लगाए गए कैमरा ट्रैप और ट्रेल सर्वेक्षण का उपयोग किया गया।
विज्ञापन
जम्मू और कश्मीर के साथ-साथ लद्दाख ने इस राष्ट्रव्यापी पहल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें 70% से अधिक संभावित हिम तेंदुए की रेंज को शामिल किया गया। हिम तेंदुए की जनसंख्या आकलन में भारत में कुल 718 तेंदुए पाए गए। जिसमें लद्दाख में तेंदुओं की जनसंख्या 477, जम्मू-कश्मीर में 9, उत्तराखंड 124, हिमाचल प्रदेश 51, अरुणाचल प्रदेश 36, सिक्किम 21 और दर्ज की गई।
विज्ञापन
रिपोर्ट में भारतीय वन्यजीव संस्थान में एक समर्पित हिम तेंदुआ सेल की स्थापना की भी सिफारिश की गई है, जिसमें प्रभावी संरक्षण रणनीतियों के लिए दीर्घकालिक जनसंख्या निगरानी और लगातार क्षेत्र सर्वेक्षण पर जोर दिया गया है।