{"_id":"60c4c94c8ebc3e33055a3658","slug":"narayana-super-specialty-icu-bed-capacity-will-be-increased-as-well-as-many-other-facilities-will-be-available","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायणा सुपर स्पेशलिटी: बढ़ाई जाएगी आईसीयू बेड की क्षमता, साथ ही मिलेगी अन्य कई सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायणा सुपर स्पेशलिटी: बढ़ाई जाएगी आईसीयू बेड की क्षमता, साथ ही मिलेगी अन्य कई सुविधाएं
Sat, 12 Jun 2021 08:18 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 12 Jun 2021 08:18 PM IST
सार
श्री माता वैष्णो देवी नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा।
विज्ञापन
नारायणा अस्पताल कटरा, जम्मू-कश्मीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री माता वैष्णो देवी नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (एसएमवीडीएनएसएच) की 65वीं गवर्निंग बाडी की बैठक में अस्पताल में कोविड और गैर कोविड रोगियों की भविष्य की स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं को लेकर कई फैसले लिए गए। इसमें रोगी परिचालन क्षमता और मानकों को बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
बैठक में बताया गया कि विशेषतौर पर कोविड महामारी के कारण चुनौतीपूर्ण स्थिति के दौरान साधनों को और मजबूत करने की रणनीतियों पर काम करने की आवश्यकता महसूस की गई है। अस्पताल में आईसीयू बेड की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। जिससे रोगी देखभाल में काफी मजबूती मिल रही है।
विज्ञापन
इसके साथ कोविड और गैर कोविड मरीजों के लिए वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाई जा रही है। अस्पताल में 750 एलपीएम क्षमता का एक और आक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित किया जा रहा है, जिसे जल्द चालू कर दिया जाएगा। अस्पताल में 425 एलपीएम आक्सीजन प्लांट और 20 केएल एलएमओ स्टोरेज सुविधा पहले से ही काम कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर योग दिवस: शिक्षा विभाग का अहम कदम, ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के जरिए बच्चे सिखेंगे योग
चालू वित्त वर्ष के दौरान दूरदराज के क्षेत्र के लोगों को लाभ देने के लिए 6 सैटेलाइट क्लीनिक शुरू की जा रही हैं। इसमें उधमपुर, राजोरी और आरएस पुरा में तीन क्लीनिक पहले ही काम कर रहे हैं, जबकि 3 क्लीनिक कठुआ, डोडा और सुंदरबनी में स्थापित किए जा रहे हैं। बैठक में गवर्निगबाडी के चेयरमैन डा. अशोक भान, मेजर जनरल एसके शर्मा (सेवानिवृत्त), सीईओ रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।