{"_id":"60c4c5d28ebc3e5de91dea60","slug":"jammu-and-kashmir-yoga-day-an-important-step-of-the-education-department-children-will-learn-yoga-through-online-competitions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर योग दिवस: शिक्षा विभाग का अहम कदम, ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के जरिए बच्चे सिखेंगे योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर योग दिवस: शिक्षा विभाग का अहम कदम, ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के जरिए बच्चे सिखेंगे योग
Sat, 12 Jun 2021 08:03 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 12 Jun 2021 08:03 PM IST
सार
14 से 26 तक योग दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन। स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम।
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जम्मू-कश्मीर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्कूल शिक्षा विभाग आनलाइन कार्यक्रम करवाएगा। योग-होम विद फैमली थीम पर छात्रों के लिए विभिन्न कार्यक्रम होंगे। 14 से 26 जून तक सभी कार्यक्रम ऑनलाइन होंगे। इसमें भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो रही है।
विज्ञापन
10 दिवसीय ऑनलाइन कार्यक्रम में पहले दिन सोमवार 14 जून को श्वसन प्रणाली के लिए योग पर निबंध-वादविवाद प्रतियोगिता होगी। 15 से दस दिवसीय योग शिविर शुरू होगा, जिसमें शिक्षक और बच्चे भाग लेंगे। इसके साथ बी विद योगा बी एट होम थीम ई- स्लोगन प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
16 जून को योग शिवर और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग का महत्व पर जिंगल प्रतियोगिता, 17 को ई- प्रोस्टर प्रतियोगिता, 18 को योगासन और प्राणायाम, 19 को कोविड महामारी में योग का महत्व पर वेबिनार होगा, 20 को ई- क्विज प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जम्मू शहर में 30 जून तक लगेंगे बिजली के लंबे कट, जानिए किस समय कहां होगी कटौती
21 जून योग दिवस पर वेबिनार होगा। 22 और 23 को योग शिवर के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को इस कार्यक्रम में प्राइवेट और गर्वनमेंट स्कूलों को जोड़ने को कहा है।.