{"_id":"6761e24b0c460b517d073e05","slug":"nali-news-jammu-news-c-202-1-sjam1015-118406-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जिब रोड पर बनेंगी नालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जिब रोड पर बनेंगी नालियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। ब्लाॅक उधमपुर की जिब थाती सड़क पर जल निकासी को लेकर पेश आने वाली समस्या को अब जल्द ही दूर किया जाएगा। इसके लिए सड़क के पांच किलोमीटर हिस्से पर 14.50 लाख रुपये की लागत से नालियां बनाई जाएंगी।
अब तक सड़क किनारे नालियां नहीं होने के कारण आसपास के खेतों का पानी भी सड़क पर बहता नजर आता था। इससे लोगों को आवाजाही को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। खासकर बरसात के दिनों में सड़क पर काफी ज्यादा पानी भर जाता था। इससे वाहन चालकों को भी समस्या होती थी।
स्थानीय निवासी राजू, असलम, अरुण कुमार, साहिल शर्मा, गुलशन व अन्य ने बताया कि लोग काफी समय से सड़क किनारे नालियां बनाने की मांग कर रहे थे क्योंकि जल निकासी का प्रबंध नहीं होने के कारण खासतौर पर बारिश के दिनों में काफी परेशानी पेश आती थी। एईई रोहित गुप्ता का कहना था कि नालियां बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द शुरू होेगा। संवाद