{"_id":"63d43207e73a9921613223b4","slug":"na-samba-news-c-10-1-33400-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कलश यात्रा के साथ अति महा विष्णु यज्ञ का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कलश यात्रा के साथ अति महा विष्णु यज्ञ का आगाज
Sat, 28 Jan 2023 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 28 Jan 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यू एजेंसी
सांबा। कस्बे के बुधवानी स्थित भगवान जग्गनाथ मंदिर के मैदान पर शहीदों की याद में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ अति महा विष्णु यज्ञ का आगाज हुआ है।
यज्ञशाला से संत बाल योगेश्वर महाराज ने तिरंगा फहरा कर कलश यात्रा का आगाज किया। इस मौके पर सेना की ओर से बैंड की व्यवस्था की थी। सबसे पहले बैंड उसके बाद बृदांवन से आए रासलीला करने वाले और उनके पीछे एक अन्य बैंड था। पीछे पीछे महिलांए चल रही थीं, जिन्होंने सिर पर कलश उठा रखे थे। क्लश यात्रा बसंतर दरिया में पहुंची जहां से जल भर कर याज्ञशाला पहुंचे। यज्ञ के आचार्य मृदल बिहारी ने बताया कि शुक्रवार से परिक्रमा शुरू हो गई है। यज्ञ में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई है। शाम साढ़े छह बजे से लेकर रात दस बजे तक रासलीला का आयोजन किया जाएगा। उधर, पहाडी गांव गौरण में स्थित बाबा शिवों विकास कमेटी के प्रधान देश राज ने भी यज्ञ प्रबंधकों को राशन मुहैया करवाने का भरोसा दिलाया है। वीरवार को जम्मू से 40 साइकिलिस्टों का जत्था यज्ञ स्थल पहुंचा और इसके बाद उन्होंने वीरभूमि पार्क में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।