{"_id":"63d44020da313a48a9036a77","slug":"na-jammu-news-c-10-jam1008-33395-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू-कश्मीर में भरे जाएंगे 240 केएस अफसरों के पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू-कश्मीर में भरे जाएंगे 240 केएस अफसरों के पद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सामान्य प्रशासनिक विभाग 240 केएस अफसरों के पद भरने जा रहा है। इसके लिए मार्च में आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
प्रशासनिक विभागों में खाली पदों की पहचान कर ली गई है। सामान्य प्रशासनिक विभाग ने इन 240 पदों को भरने के लिए जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) को जिम्मेदारी सौंपी है। अधिसूचना को जल्द सार्वजनिक किया जाएगा।
इस साल भरे जाने वाले इन पदों को विगत वर्षों के नियमों के अनुसार ही भर्ती प्रक्रिया होगी। अधिसूचना में जो तिथियां निर्धारित की जाएंगी, उन्हीं के अनुसार प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार लिए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार जूनियर स्केल ऑफ जेके एडमिनिस्ट्रेशन सर्विस में 110, जेके पुलिस सर्विस में 75 और जेके अकाउंटेंट में 55 पद भरे जाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग में 180 पदों के लिए 16 फरवरी तक मांगे गए हैं आवेदन
वहीं, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में 180 राजपत्रित पदों के लिए 18 जनवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 16 फरवरी को आवेदन की अंतिम तिथि होगी। जेकेपीएससी के चेयरमैन बशीर अहमद डार की ओर से जारी की गई अधिसूचना में बताया गया है कि चिकित्सा अधिकारियों के पदों को भरने के लिए प्रदेश के डोमिसाइल धारक आवेदन करने के पात्र हैं। लिखित परीक्षा के आधार पर पदों को भरा जाएगा। प्रदेश के दोनों संभागों में परीक्षा केंद्र होंगे।