फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   most unsafe road of jammu district

अखनूर मार्ग से सफर करने वाले ये खबर जरुर पढ़े

Tue, 02 Dec 2014 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 02 Dec 2014 08:57 PM IST
विज्ञापन
most unsafe road of jammu district

दोमाना का पुलिस स्टेशन मामले दर्ज करने में नंबर वन बन गया है। जिले में सबसे अधिक मामले यहीं दर्ज हुए हैं। इनमें अधिकतर मामले सड़क हादसों के हैं। इससे साफ है कि जम्मू से अखनूर जाने वाली सड़क मुसाफिरों के लिए सुरक्षित नहीं है। वहीं रेलवे पुलिस स्टेशन में इस साल अब तक सबसे कम मामले दर्ज हुए हैं। दहाईं का आंकड़ा भी यहां पार नहीं हो सका है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार जम्मू जिले के दोमाना पुलिस स्टेशन में अब तक 439 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें से 50 फीसदी सिर्फ सड़क हादसों के मामले हैं। इसके बाद नगरोटा पुलिस स्टेशन है। यहां पर 316 मामले दर्ज हुए। गांधी नगर पुलिस स्टेशन में 271 मामले दर्ज हुए। अखनूर में 234 मामले दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन


जानीपुर में 222, त्रिकूटा नगर में 225, आरएसपुरा में 216,पक्का डंगा 184, सतवारी 182, गंग्याल में 166, बाड़ी ब्राह्मणा में 150, झज्जर कोटली में 148, बख्शी नगर में 130, रूप नगर 122, महिला सेल 112, छन्नी हिम्मत 98, बस स्टैंड 80, बाहु फोर्ट 54 और रेलवे स्टेशन पर 16 मामले दर्ज हुए। रेलवे स्टेशन पर सबसे कम मामले दर्ज हुए हैं। नवंबर महीने से पहले यहां मात्र चार मामले दर्ज हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट, ठगी भी ताबड़तोड़


पक्का डंगा, गंग्याल, सतवारी और जानीपुर के थानों में ठगी, चोरी और लूट की घटनाओं में इजाफा हुआ है। सतवारी, गंग्याल और बस स्टैंड के इलाकों में महिलाओं से गहने छीनने और लूट की घटनाएं बढ़ी हैं। पिछले महीने ही इन क्षेत्रों में ठगी, लूट और चोरी की 20 घटनाएं सामने आई हैं। इससे साफ है किठगों और लूट करने वालों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed