फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   More than 100 bank accounts of drug smugglers frozen in Srinagar

Narco Terrorism : श्रीनगर में नशा तस्करों के 100 से अधिक बैंक खाते फ्रीज, पुलिस ने तेज की जांच

Mon, 13 Jan 2025 04:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 13 Jan 2025 04:12 AM IST
सार

श्रीनगर में नशा तस्करों के 100 से अधिक बैंक खाते फ्रीज किए हैं। नशीली दवाओं की तस्करी से जुड़े मामलों में वित्तीय जांच तेज की गई है। इन खातों में लाखों की राशि जमा है। इनसे जुड़े सभी लेनदेन की गहन जांच की जा रही है, ताकि मनी लॉन्ड्रिंग का पता चल सके।

विज्ञापन
More than 100 bank accounts of drug smugglers frozen in Srinagar
जम्मू कश्मीर पुलिस मुख्यालय - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नारको आतंकवाद के खिलाफ एक और कदम बढ़ाया है। श्रीनगर में नशा तस्करों के 100 से अधिक बैंक खाते फ्रीज किए हैं। नशीली दवाओं की तस्करी से जुड़े मामलों में वित्तीय जांच तेज की गई है। इन खातों में लाखों की राशि जमा है। इनसे जुड़े सभी लेनदेन की गहन जांच की जा रही है, ताकि मनी लॉन्ड्रिंग का पता चल सके।

विज्ञापन


इन खातों को फ्रीज कर नशा तस्करी नेटवर्क की ओर से उपयोग किए जा रहे वित्तीय संसाधनों तक पहुंच अवरुद्ध कर दी गई है। जिन लोगों के ये खाते हैं, उन्हें श्रीनगर जिले में नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक सब्सटांसेज (एनडीपीएस) एक्ट के तहत दर्ज मामलों में गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन


करोड़ों की संपत्तियां कुर्क
इन अवैध गतिविधियों के जरिये अर्जित की गई करोड़ों रुपये की सांपत्तियों को भी संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कुर्क किया गया है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed