फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mood of the bureaucracy has changed in j&k

जम्मू कश्मीर में बदल गया नौकरशाही का मिजाज

Thu, 10 Mar 2016 12:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 10 Mar 2016 12:35 PM IST
सार

  • हर निर्देश के साथ सीमित अवधि में काम पूरा करने का टारगेट दिया जा रहा है।
  • सरकारी विभागों के लिए काम करने वाले जम्मू-कश्मीर के ठेकेदारों की भारी भरकम राशि सरकार के पास बकाया है। 

विज्ञापन
mood of the bureaucracy has changed in j&k
गवर्नर एनएन वोहरा - फोटो : PTI

विस्तार

रियासत में राज्यपाल शासन से नौकरशाही की चाल अब सरपट हो गई है। शासन की ओर से ताबड़तोड़ निर्देश जारी हो रहे हैं वह भी छोटी अवधि की मोहलत के साथ। स्थानीय महत्व के मामले हों या फिर राज्य और केंद्रीय योजनाओं पर अमल की बात, राज्यपाल जिस भी मामले को छू रहे हैं उस पर हर निर्देश के साथ सीमित अवधि में काम पूरा करने का टारगेट दिया जा रहा है।

विज्ञापन


इसी क्रम में सरकारी विभागों पर ठेकेदारों की देनदारी के मामले में तो मोहलत के समय ने कई विभागों को सन्न कर दिया। विभागों को राजभवन का हवाला देकर जारी किए गए इस आदेश में कहा गया कि सरकारी विभागों के लिए काम करने वाले जम्मू-कश्मीर के ठेकेदारों की भारी भरकम राशि सरकार के पास बकाया है। 
विज्ञापन


देनदारी का यह कुल आंकड़ा दो हजार करोड़ रुपये है। यह देखते हुए विभागों को एक घंटे के भीतर संबंधित देनदारी का आंकड़ा विशेष संदेश के माध्यम से पहुंचाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहद छोटी डेडलाइन देकर काम पूरा करने का आदेश जारी

mood of the bureaucracy has changed in j&k
गवर्नर एनएन वोहरा - फोटो : PTI

इससे पहले भी राज्यपाल प्राथमिकता तय कर बेहद छोटी डेडलाइन देकर काम पूरा करने का आदेश जारी कर चुके हैं। पिछले दिनों ही राज्यपाल ने सितंबर 2014 की बाढ़ के प्रभावित मकानों का मुआवजा वितरण की तैयारी के लिए सात दिन और प्रभावितों के खातों में मुआवजा राशि ट्रांसफर करने के लिए महज पांच दिन की मोहलत दी थी। 

वितरित होने वाली राशि करीब बारह सौ करोड़ रुपये है। इसी तरह से स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहरी इलाकों में शौचालय निर्माण का आंकड़ा जुटाने के लिए 9 मार्च तक का समय निर्धारित कर दिया। एक दिन पहले ही जम्मू एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए बिजली की अलाइनमेंट बदलने को साठ दिन और पुनर्वास कार्य के लिए तीस दिन की मोहलत दी।

कमोबेश ऐसी ही स्थिति कई अन्य परियोजनाओं की है, जहां पर राज्यपाल ने काम को समय से पूरा करने के दो टूक निर्देश दिए हैं। निदेशक स्तर के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अब काम पहले से कहीं ज्यादा रफ्तार के साथ निपट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed