{"_id":"68337f5892c812b67d058a2b","slug":"modi-governments-third-term-will-be-celebrated-from-jammu-to-kashmir-jammu-news-c-10-lko1027-621217-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू से कश्मीर तक मनेगा मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू से कश्मीर तक मनेगा मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का जश्न
विज्ञापन
पदयात्रा-रैली में महिलाओं को अगुवा बनाकर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के जश्न को और विस्तार देगी पार्टी
पार्टी संदेश देने की कोशिश करेगी कि उसने पहलगाम आतंकी हमले का ले लिया है बदला
2047 तक के विकसित भारत के लिए विकसित राज्य का संदेश हर घर तक पहुंचाने का लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल का पहला साल और कुल मिलाकर 11वां साल पूरा कर रही है। इसका जश्न देशभर में मनाने की तैयारी है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भी कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने में पार्टी जुट गई है। इसे लेकर इसी सप्ताह बैठक में कार्यक्रम तय होने के आसार हैं।
पदयात्रा-रैली में महिलाओं को अगुवा बनाकर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के जश्न को पार्टी विस्तार दे सकती है। इसके माध्यम से यह भी संदेश देने की कोशिश की जाएगी कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया गया। इसके अलावा 2047 तक के विकसित भारत के लिए विकसित राज्य का संदेश हर घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं को दी जा सकती है।
9 जून को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा हो रहा है। पार्टी संगठन और सरकार मिलकर राष्ट्रीय स्तर पर इस कार्यक्रम की कार्ययोजना बनाने में जुटे हैं। आयोजन के लिए संगठन के कुछ वरिष्ठ नेताओं और कैबिनेट मंत्रियों की एक कमेटी की घोषणा भी इसी सप्ताह संभावित है। जम्मू-कश्मीर सहित देशभर में कार्यक्रम में एकरूपता बनी रहे, इसकी जिम्मेदारी कमेटी की होगी। कयास यह भी लगाया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान कुछ रैलियां भी कर सकते हैं। यही नहीं प्रधानमंत्री दिल्ली से कश्मीर को जोड़ने के लिए ट्रेन को हरी झंडी भी दिखा सकते हैं।
विज्ञापन
मोदी सरकार अपने साल भर के कामकाज के लेखाजोखा के साथ लोगों के सामने आएगी। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार हो रही है। नेता प्रतिपक्ष जम्मू-कश्मीर सुनील शर्मा ने बताया कि हमें अभी कार्ययोजना प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन निर्देश मिलते ही तैयारियों में जुट जाएंगे। इस सप्ताह इसको लेकर बैठक संभावित है।
जश्न और उत्साह दोगुना, महिलाओं को आगे करने के मायने
माना जा रहा है कि पदयात्रा और रैली में महिलाओं को अगुवाई सौंपी जा सकती है। दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर नाम भी उन महिलाओं से जुड़ा रहा, जिनका सुहाग पहलगाम में आतंकियों ने उजाड़ा। इसके बाद जब ऑपरेशन सिंदूर की जनता को जानकारी देने की बारी आई, तब भी कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह मीडिया के सामने आईं। इससे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी अपने साल भर के जश्न को देश की महिलाओं को समर्पित कर सकती है।