फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Model Academy Beat the KC Gurugul in Cricket

Jammu News: मॉडल अकादमी ने केसी गुरुकुल को चार रन से हराया

विज्ञापन
Model Academy Beat the KC Gurugul in Cricket
जम्मू। टीचर क्रिकेट लीग के दूसरे दिन चार मुकाबले खेले गए। केसी इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पहला मैच मॉडल अकादमी और केसी गुरुकुल के बीच हुआ। इसमें मॉडल अकादमी ने चार रन से मुकाबला अपने अपना नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मॉडल अकादमी ने 70 रन बनाए। इसके जवाब में केसी गुरुकुल की टीम 66 रन ही बना सकी और उसे चार रन से हार का सामना करना पड़ा। दूसरा मुकाबला एपीएस अखनूर और जम्मू संस्कृति स्कूल के बीच हुआ। इसमें एपीएस अखनूर ने छह विकेट से मैच अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जम्मू संस्कृति स्कूल ने 85 रन बनाए। जवाब में अखनूर एपीएस ने छह विकेट रहते मैच जीत लिया। एक अन्य मुकाबले में जेके पब्लिक स्कूल कुंजवानी ने हेरिटेज स्कूल को 65 रन के बड़े अंतर से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए जेके पब्लिक स्कूल ने 112 रन बनाए। इसके जवाब में हेरिटेज स्कूल की पूरी टीम 47 रन पर ढेर हो गई। दिन का अंतिम मैच दून इंटरनेशनल और जम्मू कैंट के बीच हुआ। इसमें दून इंटरनेशनल ने 10 विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए जम्मू कैंट ने 52 रन बनाए। जवाब में दून इंटरनेशनल स्कूल ने बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed