श्रीनगर के हरि सिंह हाई स्ट्रीट इलाके में आतंकवादियों ने किया ग्रेनेड हमला, सात नागरिक घायल
- आतंकियों ने लाल चौक से डेढ़ किमी दूर भीड़ को निशाना बनाया
- लगातार सुधर रहे माहौल के बीच लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से घाटी में सामान्य जनजीवन की बहाली के लिए लगातार प्रयासों को नाकाम करने की कोशिश में आतंकियों ने शनिवार को भीड़ को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया। हमला हरि सिंह हाई स्ट्रीट इलाके में दोपहर बाद किया गया, जिसमें एक महिला समेत सात स्थानीय नागरिक घायल हो गए। हालांकि, पुलिस ने पांच लोगों के घायल होने की बात कही है। माना जा रहा है कि हमला लोगों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से किया गया।
लाल चौक से केवल डेढ़ किलोमीटर दूर महाराजा बाजार इलाके से सटे हरि सिंह हाई स्ट्रीट इलाके में आतंकियों ने दोपहर को भीड़ को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड दागा। ग्रेनेड सड़क किनारे गिरकर फट गया, जिससे आसपास से गुजर रहे स्थानीय लोग घायल हो गए। वहां खड़ी कुछ गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। हमले के वक्त रेहड़ी-फड़ी वालों की दुकानों पर भीड़ थी। घटना के बाद सुरक्षाबलों के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई।
अनंतनाग और श्रीनगर में पहले भी दाग चुके हैं ग्रेनेड
इससे पहले पांच अक्तूबर को अनंतनाग में आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया था। डीसी ऑफिस के बाहर किए गए हमले में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक पत्रकार समेत 14 लोग घायल हो गए थे। घाटी में यह दूसरा ग्रेनेड हमला था। इससे पहले 28 सितंबर को श्रीनगर के नवाकदल इलाके में सीआरपीएफ की 38वीं बटालियन के जवानों पर भी ग्रेनेड हमला किया गया था। इसी दिन रात में आतंकियों ने हमला कर पीडीपी के पूर्व कार्यकर्ता सज्जाद अहमद मंटू को घायल कर दिया था।
अब तक पांच आतंकी मारे गए, दो गिरफ्तार
पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद घाटी में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकी मार गिराए गए हैं। इनमें गांदरबल जिले में दो, पुलवामा में लश्कर के दो तथा बारामुला में जैश-ए-मोहम्मद के एक स्थानीय आतंकी को मारा गया है। बारामुला में ही जैश के दो आतंकी पकड़े जा चुके हैं।