फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   militancy will not revoke in kistwar and jammu division again: GOC16 Corps, Lt Gen Paramjit Singh

किश्तवाड़ समेत पूरे जम्मू संभाग में आतंकवाद को दोबारा सिर नहीं उठाने देंगे: सेना

Sun, 14 Apr 2019 11:11 AM IST
Pranjal Dixit रवि वर्मा, राजोरी
रवि वर्मा, राजोरी Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 14 Apr 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
militancy will not revoke in kistwar and jammu division again: GOC16 Corps, Lt Gen Paramjit Singh
व्हाइट नाइट कोर (16 कोर) के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला
व्हाइट नाइट कोर (16 कोर) के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह ने कहा है कि सेना किश्तवाड़ समेत पूरे जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद को दोबारा सिर नहीं उठाने देगी। हाल ही में किश्तवाड़ में घटी घटना चिंता का विषय है। जिस भी इलाके में आतंकवाद का सफाया किया जाता है वहां दुश्मन इसे फिर खड़ा करने की कोशिश करते हैं। लेकिन हम चुनौती के लिए तैयार है।
विज्ञापन


 वह लोगों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि अगर उनका इरादा आतंकवाद को फिर से पैदा करने का है तो हम ऐसा होने नहीं देंगे।  राजोरी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जीओसी ने कहा कि सेना ने यह इलाका छोड़ा नहीं है क्योंकि दुश्मन एक बार फिर आतंकवाद को पैदा करने की कोशिश कर सकता है। जब तक हम एकजुट रहेंगे पाकिस्तान अपनी नापाक सोच पूरी नहीं कर सकता। 
विज्ञापन


किश्तवाड़ में हुई आतंकी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। सेना और पुलिस इस संदर्भ में उचित कदम उठा रही है। किश्तवाड़ में हुई आतंकी घटनाओं के संबंध में एक संयुक्त रणनीति बनाई गई है। इसके तहत सेना, पुलिस और अन्य एजेंसियां आतंकवाद को खत्म करने में जुटी हैं। घटना के संदर्भ में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि इस समय एक आपरेशन भी चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञात हो कि करीब एक दशक पहले आतंकवाद मुक्त घोषित किया गया सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील किश्तवाड़ पिछले साल एक नवंबर को भाजपा के प्रदेश सचिव अनिल परिहार और उनके भाई अजीत परिहार की हत्या से दहल गया था। उसके बाद गत मंगलवार को आरएसएस के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत शर्मा और उनके अंगरक्षक की हत्या कर दी गई। गत आठ मार्च को डीडीसी किश्तवाड़ के पीएसओ से आतंकियों ने हथियार लूट ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed