फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Microsoft Cloud Outage effects seen at Jammu airport and Srinagar airport passengers upset

Microsoft Cloud Outage: जम्मू और श्रीनगर हवाई अड्डे पर भी दिखा माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विस के ठप होने का असर

Fri, 19 Jul 2024 05:12 PM IST
गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: गुलशन कुमार Updated Fri, 19 Jul 2024 05:12 PM IST
सार

जम्मू और श्रीनगर हवाई अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ नजर आ रही है। एक यात्री ने बताया कि वे मुंबई जाने के लिए जम्मू हवाई अड्डे पर पहुंचे लेकिन अब उन्हें यहां उनकी फ्लाइट के लिए कोई उचित जानकारी नहीं मिल रही है।

विज्ञापन
Microsoft Cloud Outage effects seen at Jammu airport and Srinagar airport passengers upset
जम्मू हवाई अड्डे पर अपनी इंतजार करते हुए यात्री - फोटो : एजेंसी

विस्तार

माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विस के ठप होने के कारण शुक्रवार को दुनिया भर अलग-अलग जगहों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। खासकर, देश सहित दुनिय़ा के अलग-अलग देशों में हवाई सेवाएं प्रभावित हुईं। जम्मू और श्रीनगर हवाई अड्डे पर भी यात्रियों को इसके चलते परेशानी का सामना करना पड़ा है। सूत्रों की मानें तो हवाई में पर कुछ मिनटों के लिए काम ठप पड़ गया। इसके बाद हस्तचलित तरीके से सेवाएं शुरू की गईं।

विज्ञापन


इसके बाद भी यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दोनों हवाई अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ नजर आ रही है। एक यात्री ने बताया कि वे मुंबई जाने के लिए जम्मू हवाई अड्डे पर पहुंचे लेकिन अब उन्हें यहां उनकी फ्लाइट के लिए कोई उचित जानकारी नहीं मिल रही है। उन्हें नहीं पती कि कब तक उन्हें फ्लाइट मिल पाएगी। वे फिलहाल इंतजार करने के लिए ही मजबूर हैं। 

विज्ञापन

Microsoft की क्लाउड सर्विस के ठप होने के कारण भारत और अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों की एयरलाइंस प्रभावित हुई हैं। कई एयरलाइंस कंपनियों की फ्लाइट कैंसिल हुई हैं। इस आउटेज के कारण फ्लाइट बुकिंग, कैंसिलेशन से लेकर चेक-इन तक की सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। रिपोर्ट के मुताबिक Frontier, Allegiant और SunCountry जैसी बड़ी एयरलाइंस कंपनियों की सेवाएं माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड आउटेज के कारण ठप हो गई हैं। फ्रंटियर ने कहा कि वह सामान्य परिचालन फिर से शुरू करने की प्रक्रिया में है। भारत में इंडिगो, आकासा और स्पाइसजेट ने भी सेवा ठप होने को लेकर एडवाइजरी जारी की है। एयरपोर्ट पर मैनुअल बोर्डिंग पास से एंट्री हो रही है। यहां क्लिक कर पढ़ें खबर

अचानक से री-स्टार्ट हो रहे विंडोज सिस्टम

माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज (Windows) ऑपरेटिंग सिस्टम में एक बड़े बग के आने की खबर है। इस बग के कारण दुनियाभर के Windows यूजर्स के सिस्टम की स्क्रीन ब्लू हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक Windows सिस्टम में ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) का एरर दिख रहा है जिसकी वजह से सिस्टम को अचानक से बंद करना पड़ रहा है या फिर री-स्टार्ट करना पड़ रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक इस बग की वजह से अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया जैसे कई देश प्रभावित हुए हैं और इसके कारण कई बड़े बैंकों के काम भी ठप पड़ गए हैं। कहा जा रहा है कि यह बग माइक्रोसॉफ्ट के हालिया CrowdStrike अपडेट के बाद आया है। यहां क्लिक कर पढ़ें खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed