Microsoft Cloud Outage: भारत और अमेरिका में 147 उड़ानें रद्द, एक बग और 50 साल पीछे चली गई दुनिया
Frontier, Allegiant और SunCountry जैसी बड़ी एयरलाइंस कंपनियों की सेवाएं माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड आउटेज के कारण ठप हो गई हैं। फ्रंटियर ने कहा कि वह सामान्य परिचालन फिर से शुरू करने की प्रक्रिया में है। भारत में भी आकासा और स्पाइसजेट की सेवाएं ठप पड़ी हैं। इंडिगो ने भी एडवाइजरी जारी की है।

विस्तार
Microsoft की क्लाउड सर्विस के ठप होने के कारण भारत और अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों की एयरलाइंस प्रभावित हुई हैं। कई एयरलाइंस कंपनियों की फ्लाइट कैंसिल हुई हैं। इस आउटेज के कारण फ्लाइट बुकिंग, कैंसिलेशन से लेकर चेक-इन तक की सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। रिपोर्ट के मुताबिक Frontier, Allegiant और SunCountry जैसी बड़ी एयरलाइंस कंपनियों की सेवाएं माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड आउटेज के कारण ठप हो गई हैं। फ्रंटियर ने कहा कि वह सामान्य परिचालन फिर से शुरू करने की प्रक्रिया में है। भारत में इंडिगो, आकासा और स्पाइसजेट ने भी सेवा ठप होने को लेकर एडवाइजरी जारी की है। एयरपोर्ट पर मैनुअल बोर्डिंग पास से एंट्री हो रही है।

इस आउटेज पर दिल्ली एयरपोर्ट ने कहा, "वैश्विक आईटी आउटेज के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हुईं। हम अपने यात्रियों को असुविधा कम करने के लिए अपने पार्टनर के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे एयरलाइन के संपर्क में रहें।"
फ्रंटियर ने पहले कहा था कि एक "माइक्रोसॉफ्ट तकनीकी खराबी" ने उसके परिचालन को अस्थायी रूप से प्रभावित किया है। सनकंट्री ने कहा कि थर्ड पार्टी वेंडर ने उसकी बुकिंग और चेक-इन सुविधाओं को प्रभावित किया। एलीगेंट ने सीएनएन को दिए एक बयान में कहा, "Microsoft Azure में दिक्कत के कारण एलीगेंट वेबसाइट भी डाउन हुई है।"
रिपोर्ट के मुताबिक इस आउटेज के कारण Frontier ने 147 उड़ानें रद्द की है और 212 का समय बदला गया है। इसके अलावा Allegiant की 45 फीसदी उड़ानें देरी से हुई हैं। Sun Country की 23% उड़ानों को भी देर से शुरू किया गया है।
- Windows Crashed: अचानक से री-स्टार्ट हो रहे विंडोज सिस्टम, दुनियाभर के यूजर्स हुए परेशान, बैंक पड़े ठप
- IRCTC: अब काउंटर वेटिंग टिकट के साथ ट्रेन में नहीं कर पाएंगे सफर, जानें इस दावे पर रेलवे ने क्या कहा?
- New iPhone: क्या हर साल खरीदना चाहिए नया आईफोन, क्या है एपल सीईओ टिम कुक की राय?
- काम की बात: किसी भी कंपनी का सिम लेने से पहले अपने इलाके में कवरेज चेक करें, यह है तरीका