फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba will rally in response to Shah rally in Jammu

Mehbooba Mufti: शाह की रैली के जवाब में महबूबा करेंगी जम्मू में रैली, नौ अक्तूबर को प्रस्तावित है जनसभा

Mon, 26 Sep 2022 10:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 26 Sep 2022 10:12 PM IST
सार

पीडीपी नेताओं ने बताया कि जनसभा के लिए पूरी रणनीति तैयार कर ली गई है। चौथे तवी पुल के करीब जेडीए पार्क को रैली स्थल बनाया जाएगा। इसमें हजारों की भीड़ जुटाने की कोशिश की जा रही है ताकि भाजपा के गढ़ में शक्ति प्रदर्शन किया जा सके।

विज्ञापन
Mehbooba will rally in response to Shah rally in Jammu
महबूबा मुफ्ती और अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गृह मंत्री अमित शाह के 30 सितंबर से दो अक्तूबर तक प्रस्तावित जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे और बारामुला व राजोरी जिले में रैलियों के कार्यक्रम के जवाब में विपक्षी दल भी तैयारी में जुट गए हैं। पीडीपी सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती जम्मू में नौ अक्तूबर को रैली करेंगी। चौथे तवी पुल के करीब जेडीए पार्क को रैली स्थल बनाया जाएगा।

विज्ञापन


रैली में हजारों लोगों की भीड़ जुटाने की कोशिश की जा रही है ताकि भाजपा के गढ़ में शक्ति प्रदर्शन किया जा सके। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना का कहना है कि गृह मंत्री अमित शाह की राजोरी और बारामुला जिले में दो रैलियां ऐतिहासिक होंगी।
विज्ञापन


अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद कश्मीर में गृह मंत्री अमित शाह की पहली रैली होगी। रैली को सफल बनाने में भाजपा जोरशोर से तैयारी में जुट गई है। केंद्रीय महासचिव तरुण चुग गृह मंत्री अमित शाह की रैली की तैयारियों की स्वयं निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय जम्मू-कश्मीर के दौरे को विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकना भी माना जा सकता है। ऐसे में भाजपा रैलियों को सफल बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed