फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti will once again get command of post of president in PDP, jammu kashmir latest news in hindi

पीडीपी में होंगे संगठनात्मक बदलाव, अध्यक्ष पद की कमान एक बार फिर महबूबा मुफ्ती को मिलना तय

Fri, 08 Jan 2021 12:15 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 08 Jan 2021 12:15 PM IST
विज्ञापन
Mehbooba Mufti will once again get command of post of president in PDP, jammu kashmir latest news in hindi
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) में संगठनात्मक चुनाव इसी महीने अंत तक होंगे। अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का कार्यकाल जनवरी 2021 तक ही है। ऐसे में संगठनात्मक चुनाव पर पार्टी के अंदर चर्चाओं का दौर व आंतरिक राजनीति जोरशोर से जारी है। महबूबा मुफ्ती चुनाव के लिए पार्टी नेताओं से प्रतिदिन चर्चा कर रही हैं। 

विज्ञापन


पार्टी सूूत्रों के अनुसार पीडीपी में अध्यक्ष पर तो इस बार भी महबूबा मुफ्ती का चुना जाना लगभग तय है। जहां तक अन्य अहम पदों का सवाल है तो उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव व अन्य पदों पर नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। जम्मू संभाग में जिला विकास परिषद के चुनाव में पीडीपी को केवल एक सीट पर जीत हासिल हुई है।
विज्ञापन


ऐसे में पीडीपी जम्मू संभाग में मुस्लिम बहुल गिने जाने वाले जिलों राजोरी, पुंछ, डोडा, किश्तवाड़ और रामबन में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए इन क्षेत्रों के पार्टी नेताओं को पार्टी में अहम पद दे सकती है। वहीं पीडीपी का मुख्य आधार व जनाधार कश्मीर में ही है। ऐसे में कश्मीर में अपना जनाधार और बढ़ाने के लिए महबूबा मुफ्ती कश्मीर घाटी के सभी जिलों में अपनी इकाई को मजबूत करने के इरादे से जमीन से जुड़े नेताओं को पार्टी में अहम स्थान दे सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः कश्मीर के सोपोर में सेना के जवान बने देवदूत, जच्चा-बच्चा को इस तरह अस्पताल से पहुंचाया घर

उल्लेखनीय है कि जम्मू संभाग हो या कश्मीर पीडीपी के कई बड़े नेता पार्टी को छोड़ चुके हैं। अपनी पार्टी के संस्थापक अल्ताफ बुखारी ने पीडीपी छोड़ने के बाद ही नई पार्टी बनाई। इस पार्टी में पीडीपी के कई बड़े नेता चले गए। वहीं जम्मू संभाग से भी अपनी पार्टी में पीडीपी के कई नेता चले गए। कई नेता कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में पार्टी को फिर से खड़ा करने की चुनौती पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती पर है।

पिता की कब्र पर पहुंची महबूबा मुफ्ती

पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की पांचवीं बरसी पर गुरुवार को बिजबिहाड़ा में पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मजार पर जाकर फातिहा ख्वानी की। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी मजार पर जाकर हाजिरी लगाई। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अगर जम्मू कश्मीर को इस मुसीबत और खून खराबे से बाहर निकलना हैं तो मुफ्ती मोहम्मद सईद के रास्ते पर चलना होगा। 

उन्होंने नारा दिया था कि ग्रेनेड से न गोली से, बात बनेगी बोली से। जम्मू-कश्मीर में शांति पैदा करनी है तो भारत-पाकिस्तान की आपस में बातचीत व दोस्ती से हल निकाला जा सकता है। इस मौके पर महबूबा की बेटी इल्तिजा मु्फ्ती भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed