{"_id":"6342508bef4a171e8469132a","slug":"mehbooba-mufti-to-address-convention-of-workers-party-headquarters-in-gandhinagar-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: आज भाजपा पर निशाना साधेंगी महबूबा मुफ्ती, गांधीनगर में होगा अधिवेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: आज भाजपा पर निशाना साधेंगी महबूबा मुफ्ती, गांधीनगर में होगा अधिवेशन
Sun, 09 Oct 2022 10:09 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 09 Oct 2022 10:09 AM IST
सार
महबूबा मुफ्ती रविवार को गांधीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं के अधिवेशन को संबोधित करेंगी। इसमें हाल ही के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे पर भी कटाक्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
Mehbooba Mufti
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती रविवार को भाजपा पर निशाना साधेंगी। इसमें हाल ही के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे पर भी कटाक्ष किया जाएगा। महबूबा रविवार को गांधीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं के अधिवेशन को संबोधित करेंगी। शनिवार दोपहर जम्मू पहुंचकर महबूबा ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जम्मू-कश्मीर के मौजूदा सियासी परिदृश्य पर चर्चा की। इसी बीच महबूबा ने सतवारी स्थित बाबा बुड्डन अली शाह पीर बाबा की दरगाह में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
महबूबा ने पार्टी उपाध्यक्ष चौधरी हमीद, महासचिव अमरीक सिंह आदि पदाधिकारियों के साथ जम्मू कश्मीर के राजनीतिक माहौल पर बात की। कार्यकर्ता अधिवेशन में बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरा जाएगा। इस शक्ति प्रदर्शन में जिला जम्मू के अलावा सांबा, उधमपुर से कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। पहले भी अपने जम्मू के दौरों पर महबूबा भाजपा को निशाना बनाती रही हैं।
विज्ञापन