{"_id":"60f009cd5f0cda71e75ee556","slug":"mehbooba-mufti-s-mother-gulshan-nazir-did-not-appear-before-ed-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: ईडी के सामने फिर नहीं हुई पेश महबूबा की मां, अब तक सामने आई ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: ईडी के सामने फिर नहीं हुई पेश महबूबा की मां, अब तक सामने आई ये बात
Thu, 15 Jul 2021 03:41 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 15 Jul 2021 03:41 PM IST
सार
गुलशन नजीर को 19 अप्रैल को भी इससे पहले पेश होने का समन जारी किया गया था, लेकिन उस समय उन्होंने उम्र और कोविड -19 महामारी को व्यक्तिगत गैर-उपस्थिति के कारणों के रूप में भी बताया था।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की मां बुधवार को श्रीनगर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ में एक बार फिर शामिल नहीं हुई। गुलशन नजीर को बुधवार सुबह 11 बजे प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होना था। वहीं अभी तक पीडीपी ने इस मुद्दे पर कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
लेकिन पार्टी के अंदरूनी सूत्रों से यह पता लगा है कि गुलशन नजीर की ओर से ईडी को एक पत्र लिखा गया था जिसमें उनसे मामले का विवरण मांगा गया है जिसमें उनसे पूछताछ की जानी है लेकिन ईडी की ओर से कोई जवाब नहीं आया था।
विज्ञापन