{"_id":"66664e16b58ab69d4d001d84","slug":"meeting-in-drass-srinagar-news-c-10-1-jam1004-377449-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: द्रास में निदेशक ने मत्स्य संपदा योजना का जायज़ा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: द्रास में निदेशक ने मत्स्य संपदा योजना का जायज़ा लिया
विज्ञापन
लेह। पशु/भेड़पालन एवं मत्स्यपालन निदेशक लद्दाख डॉ. मोहम्मद इकबाल ने शनिवार को कारगिल के दौरे के दौरान द्रास उपमंडल पहुंचे। उनके साथ डॉ. इफ्तिखार हुसैन, जेडी भेड़पालन विभाग यूटी लद्दाख, डॉ. गुलजार हुसैन सीएएचओ कारगिल, डॉ. जाकिर हुसैन, उप निदेशक सहकारी कारगिल और मुर्तजा अली, सहायक निदेशक मत्स्यपालन कारगिल भी थे।
निदेशक ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) की केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत निर्मित ट्राउट पालन इकाइयों और हैचरी का मौके पर निरीक्षण किया। मजीदगाम द्रास में एक किसान द्वारा स्थापित ट्राउट हैचरी इकाई का भी जायजा लिया। उन्होंने मत्स्य पालन इकाइयों और हैचरी के कामकाज पर संतोष व्यक्त किया।
उन्होंने दोहराया कि विभाग केंद्रीय प्रायोजित प्रमुख कार्यक्रम पीएमएमएसवाई के माध्यम से मछली पालन को और अधिक जीवंत और व्यवहार्य बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को जिले में सफलतापूर्वक लागू किया गया है। इसमें इकाई लागत पर 60 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की गई है। यह योजना न केवल मत्स्य उत्पादन में कमी को दूर करती है, बल्कि क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी के मुद्दों को हल करने में भी महत्वपूर्ण प्रभाव डालती है।
विज्ञापन
निदेशक ने मैरिनो भेड़ फार्म लखथांग का भी जायजा लिया। उन्होंने पशुधन और चारा विकास की स्वास्थ्य स्थिति का निरीक्षण कर संतुष्टि जाहिर की। संवाद