फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting,development,work

सड़क मार्ग परियोजनाओं का काम तेज हो

विज्ञापन
meeting,development,work
जम्मू। जम्मू में निर्माणाधीन विभिन्न निर्माणाधीन सड़क मार्ग परियोजनाओं के काम में तेजी लाई जाए। ये निर्देश सांसद जुगल किशोर शर्मा ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए जारी किए। उन्होंने जम्मू-पुंछ संसदीय क्षेत्रों में परियोजनाओं में तेजी लाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि जम्मू में ट्रैफिक लोड लगातार बढ़ता जा रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए जम्मू-कश्मीर में अंडरपास, फ्लाईओवर के लिए नए प्रस्तावों को तैयार करने और कई स्थानों पर पुलों का निर्माण करने की आवश्यकता है। जम्मू शहर के प्रवेशदार सतवारी में व्यस्त समय में भारी यातायात हो रहा है। इससे कई बार हवाई अड्डे की ओर जाने वाले लोगों को परेशान होना पड़ रहा है, कई बार वे हवाई यात्रा नहीं कर पा रहे हैं। शर्मा ने अधिकारियों को कुंजवानी मार्ग के लिए एक फ्लाईओवर का प्रस्ताव बनाने को कहा, जिसमें बिक्रम सिंह चौक और एयरपोर्ट को कवर किया जाए। उन्होंने चीची माता में तीर्थ यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वाहनों की सुचारु आवाजाही के लिए हल्के वाहन अंडरपास का निर्माण करवाने को कहा। सुरक्षित क्रासिंग के लिए मानसर मोड़ सांबा में भी अंडरपास का निर्माण करवाने को कहा। सांसद ने रिंग रोड परियोजना की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed