{"_id":"6284ea476cef427e4452fd4d","slug":"mata-vaishno-devi-vaishno-devi-fire-battery-car-service-battery-car-service-vaishno-devi-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mata Vaishno Devi : हिमकोटी के पास भड़की आग, पुराने मार्ग से यात्रा जारी, बैटरी कार सेवा रोकी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mata Vaishno Devi : हिमकोटी के पास भड़की आग, पुराने मार्ग से यात्रा जारी, बैटरी कार सेवा रोकी गई
Wed, 18 May 2022 06:15 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 18 May 2022 06:15 PM IST
सार
माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग में हिमकोटी के पास आग लगने के चलते नए मार्ग को बंद कर दिया गया है। हालांकि, यात्रा पुराने पारंपरिक मार्ग से जारी है।
विज्ञापन
Mata Vaishno Devi
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग के मुख्य पड़ाव हिमकोटी के पास मंगलवार देर रात से लगी आग पर काबू पाने के प्रयास बुधवार को भी जारी रहे। आग की घटना के बाद से अर्द्धकुंवारी से भवन के बीच बने नए मार्ग को भी प्रशासन द्वारा एहतियातन बंद कर दिया गया है। हालांकि, वैष्णो देवी यात्रा पुराने पारंपरिक मार्ग से जारी है। नए मार्ग पर चलने वाली बैटरी कार सेवा को एहतियातन रद्द किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, हिमकोटि के पास से आग के कारण धुआं न्यू यात्रा मार्ग की और भी फेल रहा है। इसको लेकर भी न्यू ट्रैक को एहतियातन बंद किया गया है। श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि आग आगार जित्तो में पड़ने वाले पलेल चौंथा से शुरू हुई और देखते ही देखते उसने न्यू ताराकोट ट्रैक से सटे गुड्डी धार के जंगलों को अपनी चपेट में ले लिया। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। बेटरी कार मार्ग पर धुआं फैला हुआ है। यही वजह है कि इस मार्ग को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन