{"_id":"64629468240792756705bb39","slug":"married-woman-commit-suicide-rspura-news-c-10-1-116468-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विवाहिता का शव लेने को लेकर उलझे मायके और ससुराल वाले, पुलिस ने मायका पक्ष को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विवाहिता का शव लेने को लेकर उलझे मायके और ससुराल वाले, पुलिस ने मायका पक्ष को सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाया बेटी के साथ मारपीट करने का आरोप
कहा- बेटी अक्सर दिखाती थी मारपीट के निशान, उसके बाद से मायके में रह रही थी
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। गांव ढेरे में रविवार को बरामद हुए विवाहिता के झुलसे शव का सोमवार को पोस्टमार्टम हुआ। मौके पर विवाहिता के मायके और ससुराल वाले भी मौजूद रहे। उनमें शव लेने के लिए बहस हुई, लेकिन पुलिस ने मामला शांत कर शव मायके वालों को सौंप दिया। मृतका की माता ने दामाद पर बेटी के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।
मृतका की माता ने कहा कि बेटी का पति उसके साथ मारपीट करता था, जिसके निशान बेटी अक्सर दिखाती थी। छह वर्ष पहले उसका विवाह अनिल कुमार निवासी पुरमंडल मोड के साथ हुआ था, और उसका दो साल का बच्चा भी है। मारपीट के कारण बेटी मायके में ही रह रही थी। सोमवार को जब शव लेने मृतक का पति व मायके वाले पहुंचे तो उनके बीच तीखी बहस हुई। दोनों ही पक्ष शव लेने को कह रहे थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों का बीच बचाव किया। उपजिला अस्पताल में मौजूद रहे पंचायत प्रतिनिधि व अन्य ग्रामीणों ने विवाहिता का शव मायके पक्ष को देने का आग्रह पुलिस से किया। इसके बाद पुलिस ने शव मायके वालों को सौंप दिया।
शव लेने पहुंचे मृतका के परिजनों ने अभी तक किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं करवाया है। हालांकि, ससुराल पक्ष ने आरोप लगाया है कि मृतका के एक युवक के साथ संबंध थे। पुलिस के अनुसार मृतका के पिता का कहना है कि उनकी बेटी ने ढेरे निवासी प्रवीण कुमार पुत्र सतपाल के बारे में बताया था, और शादी करने के लिए कहा था। उन्होंने बताया कि बेटी पहले भी दो बार आत्महत्या करने का प्रयास कर चुकी है। थाना प्रभारी पवन डोगरा का कहना है कि मृतका के अंतिम संस्कार का इंतजार है। इसके बाद उसके परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रवीण और उसके पिता सतपाल दोनों को हिरासत में रखा गया है। इस मामले में धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार को काकू दे कोठे निवासी विवाहिता अपनी मां को बड़ी बहन के घर जाने की कहकर घर से निकली थी। रविवार देर शाम अरनिया पुलिस थाने से उसकी आग में झुलसने से मौत हो जाने की जानकारी परिजनों को मिली। उसके परिवार में चार बहनें और चार भाई हैं। माता ने कहा कि अगर बेटी का पति अच्छा होता तो यह दिन नहीं देखना पड़ता। गरीब होने के कारण उनकी कोई सुनने वाला भी नहीं है।