फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   many project stoped to lack of space in Udhampur

उधमपुर में जगह की कमी से रुके कई प्रोजेक्ट

Sun, 03 Aug 2014 12:32 PM IST
Updated Sun, 03 Aug 2014 12:32 PM IST
विज्ञापन
many project stoped to lack of space in Udhampur

जिला अस्पताल की जमीन पर करीब तीस वर्ष से बिजली विभाग का रिसीविंग स्टेशन चल रहा है। इसको स्थानांतरित नहीं किए जाने के कारण अस्पताल प्रशासन की परेशानियां बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


जमीन की सुविधा नहीं होने के कारण अभी तक अस्पताल में पर्याप्त पार्किंग स्थल, मरीजों के बैठने की सुविधा व अन्य कई विकास कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं। वहीं रिसीविंग स्टेशन के कारण हमेशा बड़ी दुर्घटना होने की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में दिन ब दिन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। वर्तमान समय में जिला अस्पताल की इमारत मरीजों की संख्या के हिसाब से काफी छोटी पड़ चुकी है। पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण अस्पताल परिसर पार्किंग स्थल बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन और ब‌िजली व‌िभाग के बीच ठनी

many project stoped to lack of space in Udhampur
वहीं जब भी अस्पताल में रोगी कल्याण समिति का बैठक का आयोजन होता है तो विकास कार्यों पर चर्चा के दौरान रिसीविंग स्टेशन को स्थानांतरित करने का मुद्दा उठता है।

जब चर्चा शुरू होती है तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व अस्पताल प्रशासन का कहना होता है कि रिसीविंग स्टेशन के स्थानांतरित होने पर ही जमीन उपलब्ध हो पाएगी और विकास कार्य आगे बढ़ पाएंगे।

वहीं फिर बिजली विभाग के अधिकारी वर्षों से बकाया किराए के मुद्दे को उठाना शुरू कर देते हैं।

रिसीविंग स्टेशन से अस्पताल को खतरा

many project stoped to lack of space in Udhampur

कई बैठकों पर चर्चा करने के बावजूद न तो आज तक रिसीविंग स्टेशन को स्थानांतरित किया गया है और न ही अस्पताल प्रशासन ने बिजली के करीब 30 लाख रुपये के किराए का भुगतान गया है। जबकि समस्या दोनों तरफ बढ़ती ही जा रही है।

 जिला अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. चंद्र प्रकाश ने बताया कि रिसीविंग स्टेशन अस्पताल की इमारत के साथ करीब साढ़े तीन कनाल की जमीन पर बना हुआ है।

इससे हमेशा किसी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना रहती है। अगर रिसीविंग स्टेशन में कोई घटना होती है तो इससे अस्पताल की इमारत को भी नुकसान पहुंच सकता है। वहीं जमीन खाली होने पर अस्पताल की इमारत का भी विस्तार किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed