फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Many districts of Jammu and Kashmir are on the verge of becoming corona free

Corona Update:जम्मू कश्मीर के कई जिले कोरोना मुक्त होने के मुहाने पर, नौ जिलों में कोई नया संक्रमित मामला नहीं आया सामने 

Fri, 25 Feb 2022 01:17 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 25 Feb 2022 01:17 PM IST
सार

जिला राजोरी, शोपियां, गांदरबल और पुलवामा प्रत्येक में 10 से कम सक्रिय मामले रह गए हैं। पुलवामा में सिर्फ तीन सक्रिय मामले हैं। कोविड संक्रमित मामलों में गिरावट रही तो आगामी दिनों में ऐसे कई जिले कोविड मुक्त हो जाएंगे।
 

विज्ञापन
Many districts of Jammu and Kashmir are on the verge of becoming corona free
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोविड की तीसरी लहर के धीमा पड़ने के साथ कई जिले कोविड मुक्त होने की ओर बढ़ रहे हैं। जिला राजोरी, शोपियां, गांदरबल और पुलवामा प्रत्येक में 10 से कम सक्रिय मामले रह गए हैं। पुलवामा में सिर्फ तीन सक्रिय मामले हैं। कोविड संक्रमित मामलों में गिरावट रही तो आगामी दिनों में ऐसे कई जिले कोविड मुक्त हो जाएंगे।

विज्ञापन


इस बीच पिछले पौने दो माह से अधिक समय बाद न्यूनतम 75 नए संक्रमित मामले मिले। जिला पुंछ, किश्तवाड़, सांबा, राजोरी, शोपियां, गांदरबल, बांदीपोरा, अनंतनाग, पुलवामा में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला। प्रदेश में सक्रिय मामले घटकर 1087 रह गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के सभी जिलों में दैनिक आधार पर 30 से कम संक्रमित मामले आ रहे हैं। जिला जम्मू में 18 नए संक्रमित मामले मिले। श्रीनगर में 12, डोडा में 22 और बाकी सभी प्रत्येक में पांच से कम संक्रमित मामले मिले हैं। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में 61863 कोविड परीक्षण किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। इस बीच प्रदेश में 353 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए। जम्मू-कश्मीर में कोविड समर्पित 4838 बिस्तरों पर वर्तमान में 0.85 फीसदी के हिसाब से सिर्फ 41 ही मरीज भर्ती हैं। पिछले तीन लहरों के दौरान अब तक जम्मू-कश्मीर में कोरोना से 4748 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed