फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Man shot dead by army

Jammu News: अभ्यास के दौरान फायरिंग रेंज में आया युवक, गोला गिरने से मौत

विज्ञापन
Man shot dead by army
ज्यौड़ियां में कलीठ फील्ड फायरिंग रेंज का मामला
विज्ञापन

पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। कलीठ फील्ड फायरिंग रेंज पर फायरिंग अभ्यास करते हुए मंगलवार को सैनिक द्वारा दागे गए एक गोले से एक ग्रामीण युवक की मौत हो गई। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कलीठ फील्ड फायरिंग रेंज में सेना करीब तीन से अभ्यास कर रही है। इस दौरान आसपास के सभी लोगों को फायरिंग रेंज के आसपास न आने की हिदायत दी गई है। मंगलवार को पंचायत बरडोह मोहल्ला डब्बू दी पैली (कलाह) निवासी युवक दिलीप कुमार (26) पुत्र शाम लाल फायरिंग रेंज में पहुंच गया। इस दौरान सेना की ओर से दागे गए एक गोले से युवक की मौत गई। बताया जाता है कि युवक की करीब दो साल पहले शादी हुई थी। वह पेशे से एक चालक है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार अभ्यास शुरू करने से पहले सेना पूरा इलाके में लाउडस्पीकर और संकेतक लगाकर सावधान करती है। साथ ही कहा जाता है कि फायरिंग रेंज के आसपास कोई न भटके। इसके बावजूद लोग फायरिंग में चले जाते हैं। इसलिए, कभी-कभी हादसे भी हो जाते हैं। थाना खौड़ प्रभारी राहुल महाजन ने बताया कि दिलीप कुमार की मौत फायरिंग रेंज में चले जाने पर हुई है। वह किन परिस्थितियों में रेंज के बीच गया, इस सवाल जवाब पुलिस खोजने की कोशिश कर रही है। फिलहाल धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव भी परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed