फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Make the video of army convoy

Jammu News: सेना के काफिले का वीडियो बनाने वालों से नहीं मिली कोई जानकारी

विज्ञापन
Make the video of army convoy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अखनूर। सेना के काफिले का वीडियो बनाने पर चार संदिग्धों को हिरासत में लेने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसमें सेना के सहयोग से पुलिस सही तथ्यों को सामने लाने के लिए कार्य कर रही है। हालांकि, अभी तक कोई संदिग्ध चीज हाथ नहीं लगी है।
बुधवार को जम्मू से पुंछ जा रहे सेना के काफिले का जम्मू के मुट्ठी फ्लाईओवर पर टेंपो में सवार तीन युवकों द्वारा वीडियो बनाने के आरोप में सेना ने अखनूर क्षेत्र के टांडा में चालक सहित चार युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राजोरी के रहने वाले संदिग्धों के मोबाइल और दस्तावेज खंगाले। वीरवार को भी पुलिस स्टेशन में सेना के अधिकारियों और पुलिस ने चारों युवकों से अलग-अलग पूछताछ की। चारों से जब्त मोबाइल और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। मोबाइल से वीडियो भेजने और सेना के काफिले की लोकेशन सहित अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस चारों आरोपियों के चरित्र को लेकर पैतृक गांवों में पूछताछ कर रही है। रूरल एसपी राहुल सिंह चाढक ने बताया कि हिरासत में लिए चारों युवकों से पूछताछ जारी है। प्राथमिक जांच में युवकों से कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed