{"_id":"5f0b66e18ebc3e63b86db8bb","slug":"maansuun-jammu-city-news-jmu2141307158","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः इस सप्ताह भी कमजोर रहेगा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः इस सप्ताह भी कमजोर रहेगा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है बारिश
Mon, 13 Jul 2020 01:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
जुलाई का करीब आधा महीना बीतने के करीब है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में अब तक मानसून पूरी तरह से सक्रिय नहीं हो पाया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले सप्ताह 18 जुलाई तक भी मानसून के मामले में कोई खास फर्क पड़ने वाला नहीं है। हालांकि, कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश जरूर हो सकती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः पर्यटकों के लिए कल से खुलेंगे जम्मू-कश्मीर के द्वार, बेहद खूबसूरत हैं घाटी के ये स्थान
विज्ञापन
रविवार को जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन भर ऐसी ही स्थिति बन रही। अलबत्ता शनिवार रात को हुई बारिश का असर तापमान पर जरूर दिखा और प्रदेश में ज्यादातर जिलों में सामान्य से कम तापमान रहने से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली।
विज्ञापन
जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री रहा। कश्मीर की बात करें तो श्रीनगर जिले में अधिकतम तापमान करीब तीस डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।
अद्भुतः सैलानियों को जन्नत का एहसास कराते हैं ये नजारे, यहीं है 101 तालाबों का संगम, देखें तस्वीरें