फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lt Governor flag offs marathon to celebrate 100th episode of Hon’ble Shri Narendra Modi Ji's Mann Ki Baat

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में मन की बात के 100 संस्करण का मना जश्न, उपराज्यपाल ने मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया

Sun, 30 Apr 2023 04:51 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 30 Apr 2023 04:51 PM IST
सार

प्रधानमंत्री के मन की बात के 100 वें संस्करण के मौके पर प्रदेश भर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजभवन में हुए विशेष कार्यक्रम के दौरान एक फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई। 

विज्ञापन
Lt Governor flag offs marathon to celebrate 100th episode of Hon’ble Shri Narendra Modi Ji's Mann Ki Baat
जम्मू में मैराथन को हरी झंडी दिखाते एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : पीआरओ

विस्तार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्काउट एंड गाइड, डोगरा क्रांति दल और कश्मीर रोड सेफ्टी फाउंडेशन की तरफ करवाई गई मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की 100वीं कड़ी का जश्न मनाने के लिए जम्मू-कश्मीर में करीब 100 से अधिक मैराथन का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


इसके माध्यम से नशे से दूर रहने और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। उपराज्यपाल ने मन की बात के माध्यम से देश के युवाओं को चुनौतियों से उबरने और जीवन में महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करने के लिए मोदी का आभार जताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम राष्ट्र निर्माण के एक सपने के साथ विभिन्न पृष्ठभूमि के युवाओं को एक मंच पर लाए हैं। भारत की सबसे बड़ी ताकत इसकी विविधता में एकता है। मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधान मंत्री ने लोगों को अपनी विरासत पर गर्व करने के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया में भारत का कद बढ़ाने में वैज्ञानिकों, शिक्षकों, साहित्यकारों, कलाकारों के उल्लेखनीय योगदान को स्वीकार किया है। उपराज्यपाल ने कहा कि इस आयोजन से जम्मू कश्मीर के युवा नशे के खिलाफ मजबूती से खड़े हो गए हैं।

इस सामूहिक प्रयास से पड़ोसी देश द्वारा फैलाए गए नारको आतंकवाद को खत्म कर देंगे। मौके पर सासंद जुगल किशोर शर्मा, बलवंत सिंह मनकोटिया समेत अन्य मौजूद रहे। 

राजभवन में सुनी गई मन की बात, फोटो प्रदर्शनी लगाई

जम्मू कश्मीर राजभवन में मन की बात कार्यक्रम सुना गया। इसमें युवा, विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले लोग, खिलाड़ी, पद्मश्री पुरस्कार और पंचायत पुरस्कार प्राप्त करने वाले लोग मौजूद रहे। इसके अलावा प्रदेश के नागरिकों जिनका उल्लेख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में किया था वह विशेष तौर पर शामिल हुए।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि पीएम ने मन की बात के माध्यम से नागरिकों के साथ एक प्रभावी और दोतरफा संवाद स्थापित किया है। संवाद ही लोकतंत्र की आत्मा है। एक राजनेता और नागरिकों के बीच सीधा संवाद सुनिश्चित करता है कि लोकतंत्र की नींव मजबूत हो, शासन में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित हो और उनकी आवाज नीतियों के केंद्र में हो।



मन की बात प्रधान मंत्री के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के दृष्टिकोण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इसने आम आदमी को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सशक्त बनाया है। सिन्हा ने मन की बात के 100वें एपिसोड के उपलक्ष्य में एक फोटो प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed