{"_id":"60c5b2b58ebc3e493361d94c","slug":"lord-venkateswara-temple-bhoomi-pujan-union-minister-of-state-for-home-affairs-g-kishan-reddy-and-lieutenant-governor-attended","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंकटेश्वर मंदिर निर्माण: भूमि पूजन में पहुंचे उप-राज्यपाल और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री रेड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेंकटेश्वर मंदिर निर्माण: भूमि पूजन में पहुंचे उप-राज्यपाल और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री रेड्डी
Sun, 13 Jun 2021 12:54 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:54 PM IST
सार
इस मंदिर के निर्माण से जम्मू में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मंदिर का निर्माण 62.02 एकड़ भूमि पर किया जाएगा, जिसके लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से तिरुमला तिरुपति देव स्थानम को यह भूमि पहले ही आवंटित की जा चुकी है। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से रैपिड एंटीजन टेस्टिंग टीम रखी गई।
विज्ञापन
मंदिर भूमि पूजन में शामिल हुए उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू जिला मुख्यालय से दस किलीमीटर दूर मजीन (सिदड़ा) गांव में रविवार को दक्षिण भारत में तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर भगवान वेंकटेश्वर के भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन हो रहा है। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी भी पहुंचे हैं। कोरोना महामारी के लंबे अंतराल के बाद पहली बार केंद्र से कोई केंद्रीय मंत्री जम्मू पहुंचा है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों की ओर से शनिवार को भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इसके लिए भूमि पूजन स्थल पर विशाल पंडाल स्थापित किया गया। जिसमें पूजन स्थल को पुष्पों से सजाया गया।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि जम्मू का तिरुपति बालाजी मंदिर राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करेगा। मोदी सरकार के कार्यालय में देश में सुरक्षा ढांचा मजबूत होने के साथ ही सीमा पार से होने वाली घुसपैठ में भी कमी आई है।
विज्ञापन
वहीं उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि टीटीडी बोर्ड के सहयोग से जम्मू में श्री बालाजी मंदिर आस्था के अलावा अध्यात्म का भी केंद्र बनेगा। सिन्हा ने कहा मंदिर परिसर में वेद पाठशाला भी बनेगी। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर स्वास्थ्य ढांचा भी तैयार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: घायल जवानों से मिले डीजीपी, आतंकी मुदासिर पंडित और फयाज सोपोर हमले के मास्टरमाइंड