फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: घायल जवानों से मिले डीजीपी, आतंकी मुदासिर पंडित और फयाज सोपोर हमले के मास्टरमाइंड

Sun, 13 Jun 2021 10:07 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 13 Jun 2021 10:07 AM IST
विज्ञापन
DGP J&K Dilbag Singh IGP Kashmir visits Hospital enquired about injured jawans in Sopore terror attack
अस्पताल पहुंचे डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : अमर उजाला

डीजीपी दिलबाग सिंह, आईजीपी कश्मीर विजय कुमार और एसपी पूर्वी क्षेत्र श्रीनगर तनुश्री ने रविवार को अस्पताल पहुंचकर सोपोर आतंकी हमले में घायल हुए दोनों जवानों से बातचीत की। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में शनिवार को घात लगाकर सुरक्षाबलों पर किए गए आतंकियों के हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। दो नागरिक भी मारे गए। इस घटना में एक एसआई समेत दो पुलिसकर्मी और दो नागरिक भी घायल हुए।



डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने घटना को अंजाम दिया। हमलावरों की शिनाख्त कर ली गई है। हमले के बाद आस-पास के इलाकों में व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन आतंकियों का सुराग नहीं लगा। शनिवार को कोविड ड्यूटी के लिए तैनात जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक टीम पर आतंकियों ने सोपोर के आरामपोरा इलाके में हमला कर दिया। आतंकियों ने पहले एक जिप्सी पर ग्रेनेड दागा जिसके फटने से जिप्सी के पेट्रोल टैंक में आग लग गई। बाद में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।

 

DGP J&K Dilbag Singh IGP Kashmir visits Hospital enquired about injured jawans in Sopore terror attack
सोपोर आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला

आतंकियों द्वारा किए गए इस हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए। दो अन्य घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जिस गाड़ी में आग लगी उसमें एसआई मुकेश कुमार सवार थे जो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एयरलिफ्ट कर श्रीनगर स्थित सेना के एक अस्पताल ले जाया गया। इस हमले में दो स्थानीय नागरिक भी मारे गए जबकि दो अन्य घायल हो गए। उन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।


 
DGP J&K Dilbag Singh IGP Kashmir visits Hospital enquired about injured jawans in Sopore terror attack
सोपोर आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला

इस बीच आईजीपी कश्मीर विजय कुमार, डीआईजी इंकार सुजीत कुमार, सेना और सीआरपीएफ के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। उनके द्वारा आसपास के इलाकों में आतंकियों को तलाशने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान भी चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
DGP J&K Dilbag Singh IGP Kashmir visits Hospital enquired about injured jawans in Sopore terror attack
सोपोर आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों के अनुसार सोपोर हमले में दो आतंकी शामिल थे। ए डबल प्लस कैटगरी के आतंकी लश्कर कमांडर मुदासिर पंडित के साथ फयाज वार ने हमले को अंजाम दिया। मुदासिर 2019 व फयाज 2020 से सक्रिय है। सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों ने इनकी तलाश में कई जगह पर दबिश भी दी है।


 
विज्ञापन
DGP J&K Dilbag Singh IGP Kashmir visits Hospital enquired about injured jawans in Sopore terror attack
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह बर्बरतापूर्ण और बिना दिमाग का कृत्य है। ट्वीट किया कि हमले में अपने प्रिय को खोने वाले परिवार के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं। हमले में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना है। हिंसा के साजिशकर्ता मानवता के दुश्मन है। ऐसी बर्बरतापूर्ण कार्रवाई करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed