{"_id":"65dd9bbc4a41ae6d29053eef","slug":"lok-sabha-elections-companies-of-paramilitary-forces-to-start-reaching-jammu-and-kashmir-by-the-first-week-of-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: जम्मू कश्मीर में मार्च के पहले सप्ताह तक पहुंचने लगेगी अर्धसैनिक बलों की कंपनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: जम्मू कश्मीर में मार्च के पहले सप्ताह तक पहुंचने लगेगी अर्धसैनिक बलों की कंपनियां
Tue, 27 Feb 2024 01:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:52 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जम्मू-कश्मीर में अर्धसैनिक बलों तैनात होगी। इसमें मतदान समाप्त हो जाने के बाद स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के साथ मतगणना को सकुशल कराने की जिम्मेवारी होगी।
विज्ञापन
अर्द्धसैनिक बल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षित वातावरण बनने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है। मार्च के पहले सप्ताह में जम्मू जिले सहित प्रदेश में अर्धसैनिक बलों की 635 कंपनियां पहुंचने शुरू हो जाएगी। वहीं लद्दाख में 75 कंपनियां तैनात होगी। पश्चिम बंगाल (920 कंपनी) के बाद जम्मू-कश्मीर में सबसे अधिक बलों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जम्मू-कश्मीर में अर्धसैनिक बलों तैनात होगी। इसमें मतदान समाप्त हो जाने के बाद स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के साथ मतगणना को सकुशल कराने की जिम्मेवारी होगी।
विज्ञापन
जम्मू शहर में बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बलों की तैनाती होगी। इससे उन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होगी जहां वर्तमान में नाके नहीं लगाए जा रहे है। सांबा और जम्मू जिले से गुजरने वाली रिंग रोड में सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। इससे इस क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
रिंग से गुजरने वाले वाहन चालकों को विशेष कर रात के समय काफी खतरा रहता है। अर्धसैनिक बलों की नई कंपनियां आने से ऐसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता होगी। जम्मू जिले में भी 100 के करीब कंपनियां तैनात की जाएगी। इससे जिला में सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता होगी। जम्मू-कश्मीर में आने वाली सुरक्षा कंपनियों में सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी सहित अन्य होगी।