{"_id":"5cb0b460bdec2213f01bf638","slug":"lok-sabha-election-2019-prime-minister-narendra-modi-rally-in-kathua-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कठुआ में पीएम मोदी की रैली कल, तैयारियों में जुटे राम माधव और भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कठुआ में पीएम मोदी की रैली कल, तैयारियों में जुटे राम माधव और भाजपा
Sat, 13 Apr 2019 12:02 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कठुआ में रविवार को रैली करेंगे। 18 अप्रैल को होने जा रहे उधमपुर-कठुआ-डोडा लोकसभा सीट पर चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री की भाजपा प्रत्याशी डा. जितेंद्र सिंह के समर्थन में हो रही रैली में बड़ी संख्या में भीड़ जुटाने के लिए पदाधिकारी लगे हुए हैं।
कठुआ स्टेडियम में सुबह दस बजे से होने वाली इस रैली में कठुआ, हीरानगर, बनी, बिलावर, बसोहली, रामनगर और इसके आसपास के इलाकों के भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं प्रतिभाग करेंगे।
प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने बताया कि मोदी की इस रैली से भाजपा के पक्ष में माहौल बनेगा और प्रत्याशी बड़ी जीत हासिल करेगी। उन्होंने दावा किया कि जम्मू पुंछ लोकसभा क्षेत्र में भाजपा पांच लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा जम्मू पुंछ लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस की हालत तो यह रही कि मतदान के दिन इस पार्टी के पास पोलिंग एजेंटों तक ही कमी रही। कांग्रेस की नीतियों के कारण जनता ने उसे नकार दिया है। कांग्रेस का घोषणा पत्र राष्ट्रीय हितों व सेना के खिलाफ है। कांग्रेस अलगाववादियों और आतंकवादियों का समर्थन करती है।
राम माधव जम्मू में, पीएम रैली, चुनाव तैयारियों की समीक्षा की
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राममाधव शुक्रवार शाम को जम्मू पहुंचे। यहां पार्टी नेताओं से सियासी परिदृश्य पर चर्चा करने के बाद राममाधव उधमपुर के लिए निकल गए। पार्टी सूत्रों के अनुसार उन्होंने उधमपुर में भाजपा नेताओं से बैठक कर 18 अप्रैल को होने जा रहे उधमपुर लोकसभा सीट पर पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की। इसके अलावा किश्तवाड़ में आरएसएस नेता चंद्रकांत शर्मा की हत्या के बाद उत्पन्न हालात पर भी पार्टी नेताओं से चर्चा की।
खासतौर से 14 अप्रैल को कठुआ स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि उधमपुर कठुआ लोकसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशी डा. जितेंद्र सिंह की जीत को सुनिश्चित करने के लिए पूरा जोर लगाए।
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं व लोगों की उपस्थिति को सुनिश्चित किया जाए। वहीं, प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कठुआ स्पोर्ट्स स्टेडियम का दौरा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के प्रबंधों की मौके पर समीक्षा की।