{"_id":"5f42267c8a5cdd27883a8d6f","slug":"local-train-between-udhampur-and-kathua-railway-administration-ready-on-intervention-of-lieutenant-governor-sinha","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर-कठुआ के बीच लोकल ट्रेन चलाने की तैयारी, उपराज्यपाल सिन्हा के हस्तक्षेप पर रेल प्रशासन तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर-कठुआ के बीच लोकल ट्रेन चलाने की तैयारी, उपराज्यपाल सिन्हा के हस्तक्षेप पर रेल प्रशासन तैयार
Sun, 23 Aug 2020 01:49 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 23 Aug 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उधमपुर से कटड़ा के बीच लोकल ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के हस्तक्षेप पर रेल प्रशासन इसके लिए तैयार हो गया है, लेकिन कोरोना का प्रभाव कम होने पर इसे शुरू किया जाएगा। इस बीच उपराज्यपाल ने 272 किलोमीटर के उधमपुर-श्रीनगर बारामुला रेल लिंक परियोजना को तय समय से पहले 15 अगस्त 2022 तक पूरा करने को कहा है। इस परियोजना के पूरा होने के साथ ही जम्मू-कश्मीर देश के अन्य राज्यों के साथ जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रेल लिंक से जुड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने के साथ लंबे समय से चल रहे प्रोजेक्ट का कार्य समय से पहले पूरा करने पर जोर दिया है, ताकि आम लोगों को सुगम परिवहन सेवा मिल सके। इसमें सामरिक और सैन्य दृष्टि से महत्वपूर्ण इस रेल लिंक परियोजना के कार्य को तय समय से पूरा करने को कहा।
विज्ञापन
सिन्हा ने शनिवार को नागरिक सचिवालय जम्मू में रेलवे बोर्ड चेयरमैन विनोद कुमार यादव और अन्य रेल अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक, रियासी में चिनाब ब्रिज, जम्मू-पुंछ रेल लिंक, बारामुला-कुपवाड़ा रेल लिंक पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Jammu and Kashmir: 2014 की बाढ़ में दो दर्जन जवानों की जान बचाने वाले युवा ने थामा आतंक का दामन
इस दौरान रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कटड़ा से बनिहाल के बीच 111 किमी रेल सेक्शन पर काम चल रहा है। इसी सेक्शन में रेलवे दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज चिनाब नदी पर तैयार कर रहा है, जिसका काम दिसंबर 2021 तक पूरा हो जाएगा। इस 111 किमी सेक्शन में अधिकांश टनल हैं।
माधोपुर में बनेगा रेल ओवरब्रिज
प्रवक्ता ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश सरकार के आग्रह पर रेलवे माधोपुर में अपने खर्चे पर रेल ओवरब्रिज बनाने को तैयार हो गया है जिससे पठानकोट से लखनपुर के बीच ट्रैफिक के दबाव को कम किया जा सकेगा। उपराज्यपाल ने रेलवे और जम्मू-कश्मीर स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन को सिंगल टिकट ट्रैवल सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है ताकि यात्री कश्मीर से कन्याकुमारी तक ट्रेन व बस से जा सकें।
जम्मू-पुंछ रेल लिंक का डीपीआर अंतिम चरणों में
जम्मू-पुंछ रेल लिंक का डीपीआर अंतिम चरणों में चरणों में है। 223 किमी लंबी रेल लिंक पर 22768 करोड़ की लागत आएगी। केंद्र सरकार ने इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया है। 2017 में डीपीआर सौंपा जा चुका है। पुंछ के लोग लंबे समय से इस परियोजना का काम शुरू करने की मांग कर रहे हैं। शनिवार को रेलवे अधिकारियों की उपराज्यपाल के साथ हुई बैठक में कहा कि इस परियोजना का डीपीआर अंतिम चरणों में है।
यह भी पढ़ेंः रवींद्र रैना बोले- अनुच्छेद 370 अब कभी लौट कर नहीं आएगा, सपने देखना बंद करें पार्टियां
जल्द इस पर कार्य शुरू किया जाएगा। इस रेल लाइन का सर्वें पूरा हो चुका है। बारामुला-कुपवाड़ा के बीच 39 किलोमीटर रेल लिंक का सर्वे पूरा कर रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को इसी साल जुलाई में सौंप दी गई है। इस पर 3843 करोड़ रुपये खर्च आएगा। उन्होंने दोनों प्रोजेक्ट का डीपीआर तैयार करने को कहा ताकि वित्त विभाग से धनराशि की व्यवस्था कराई जा सके।