फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   loc jammu kashmir

आईबी और एलओसी पर बढ़ाई सुरक्षा, ड्रोन से निगरानी

विज्ञापन
loc jammu kashmir
हीरानगर। अंतरराष्ट्र्ीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान द्वारा खोदी गई सुरंग का पता चलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां और सतर्क हो गई हैं। बॉर्डर से हाईवे तक सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार सीमा पर तारबंदी के नजदीक बीएसएफ ने गश्त बढ़ा दी है। संवेदनशील क्षेत्रों में सीमा पार की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने भी सीमा से लेकर हाइवे तक सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए हैं। खास तौर पर रात के समय चलने वाले हर वाहन की जांच की जा रही है। बॉर्डर डीएसपी सचित महाजन ने कहा कि पुलिस पहले से ही पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। जवान हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। सीमा से जुड़ने वाले हर रूट पर पुलिस के नाके से वाहनों की जांच की जा रही है। शनिवार को आईबी पर बीएसएफ की पानसर पोस्ट के नजदीक पाकिस्तान की ओर से को खोदी गई सुरंग का पता चला है। इससे पहले 13 जनवरी को भी इसी सेक्टर में बोबिया की गुरनाम पोस्ट के नजदीक डेढ़ सौ मीटर लंबी सुरंग का पर्दाफाश हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed