फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Literary writer and poet Dinu Bhai Pant remembered Dogri sanstha celebrated his birth anniversary

जम्मू: कवि दीनू भाई पंत को किया याद, डोगरी संस्था ने मनाई जंयती, ऑनलाइन संगोष्ठी आयोजित 

Wed, 18 May 2022 04:19 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 18 May 2022 04:19 PM IST
सार

कवि दीनू भाई पंत की जयंती के मौके पर डोगरी संस्था की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उनके कार्यों पर एक ऑनलाइन संगोष्ठी करवाई गई।

विज्ञापन
Literary writer and poet Dinu Bhai Pant remembered Dogri sanstha celebrated his birth anniversary
Dogri Sanstha - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डुग्गर प्रदेश के सर्वकालिक पसंदीदा कवि रहे पंडित दीनू भाई पंत की जयंती मंगलवार को मनाई गई। डोगरी संस्था की ओर से कार्यक्रम हुआ, जिसमें उनके कार्यों पर एक ऑनलाइन संगोष्ठी करवाई गई। सहायक प्रो. डोगरी और साहित्य अकादमी के युवा पुरस्कार से पुरस्कृत गंगा शर्मा ने पंडित दीनू भाई पंत के व्यक्तित्व पर पेपर पढ़ा और उनके बारे में विस्तार से बताया। 

विज्ञापन


अंग्रेजी, हिंदी और डोगरी लेखक और कला समीक्षक राजेश्वर सिंह राजू ने डोगरी लेखक के काव्य संसार पर पेपर प्रस्तुत किया। प्रसिद्ध नाटककार और लघु कथाकार जगदीप दुबे ने एक नाटककार के रूप में पंडित दीनू भाई पंत के नाटकों प्रासंगिकता और महत्व का विस्तृत विवरण दिया। डोगरी संस्था जम्मू के प्रधान प्रो. ललित मगोत्रा ने महान कवि और नाटककार के साथ अपने जुड़ाव के बारे में बताया। प्रख्यात रंगमंच कार्यकर्ता राजकुमार बहुरूपिया ने ना केवल इस वर्चुअल कार्यक्रम का रचनात्मक तरीके से संचालन किया बल्कि पंडित दीनू भाई पंत द्वारा लिखित कुछ कविताओं का पाठ भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed