फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lieutenant Governor: Government will fulfill the dream of returning home of Kashmiri migrants, instructions to complete the construction of transit houses on time

उपराज्यपाल: कश्मीरी विस्थापितों की घर वापसी का सपना पूरा करेगी सरकार, ट्रांजिट आवासों का निर्माण समय से पूरा करने के निर्देश

Sat, 17 Jul 2021 10:55 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 17 Jul 2021 10:55 PM IST
सार

राहत एवं पुनर्वास विभाग को वापसी के इच्छुक सभी विस्थापित परिवारों के पंजीकरण के निर्देश। कश्मीरी विस्थापित कर्मियों के ट्रांजिट आवासों का निर्माण समय से पूरा करना होगा। गांदरबल में इस साल, शोपियां में मार्च व बांदीपोरा में नवंबर 2022 तक निर्माण पूरा करें।

विज्ञापन
Lieutenant Governor: Government will fulfill the dream of returning home of Kashmiri migrants, instructions to complete the construction of transit houses on time
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कश्मीर घाटी वापसी के इच्छुक तमाम कश्मीरी विस्थापित परिवारों के पंजीकरण के निर्देश दिए हैं। सिन्हा ने कहा कि अपने घरों को छोड़कर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत अन्य प्रदेशों और विदेशों में रह रहे कई परिवार अपनी मिट्टी को नमन करना चाहते हैं। वे घर वापसी करना चाहते हैं। सरकारी अमला ऐसे परिवारों का पंजीकरण सुनिश्चित करे। उन्होंने कश्मीरी विस्थापित कर्मियों के ट्रांजिट आवास का निर्माण नवंबर 2022 तक पूरा करने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन


एलजी आपदा प्रबंधन, राहत, पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। एलजी ने कहा कि हजारों परिवार अपने घर से बाहर हैं। कई स्थायी रूप से बाहर बस गए हैं, लेकिन कई लोग अपने घर लौटना चाहते हैं। ऐसे लोगाें की घर वापसी सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार चाहती है कि मातृभूमि पर लौटने के इच्छुक कश्मीरी विस्थापितों का यह सपना साकार किया जाए। इसके लिए सरकार व्यापक स्तर पर पंजीकरण प्रक्रिया चलाएगी। लिहाजा मामले पर विभागीय अमले को संवेदनशीलता और सक्रियता से काम करना होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बर्खास्त किए गए सरकारी शिक्षक चला रहे थे आतंक की पाठशाला, युवाओं को धकेला पत्थरबाजी की तरफ
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर घाटी में बनाए जा रहे 6 हजार ट्रांजिट आवास
कश्मीर घाटी के विभिन्न इलाकों में कश्मीरी विस्थापित कर्मचारियों के लिए छह हजार ट्रांजिट आवास बनाए जा रहे हैं। बैठक में एलजी ने कहा कि इन आवासों का निर्माण समय से पूरा करने की प्रक्रिया के बीच कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुल छह हजार ट्रांजिट आवास में से कुलगाम में 208, बडगाम में 96, गांदरबल, शोपियां, बांदीपोरा, बारामुला, कुपवाड़ा में 1200 जबकि सात अन्य स्थानों पर 2744 आवास बनाए जाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed