{"_id":"685f9435246ca794aa0d6350","slug":"lg-will-flag-off-the-first-batch-of-amarnath-pilgrims-2025-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ, एलजी मनोज सिन्हा दो जुलाई को पहले जत्थे को दिखाएंगे हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ, एलजी मनोज सिन्हा दो जुलाई को पहले जत्थे को दिखाएंगे हरी झंडी
Sat, 28 Jun 2025 12:35 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:35 PM IST
सार
अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था दो जुलाई को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए आरएफआईडी, सीसीटीवी और ड्रोन जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते संभागीय आयुक्त रमेश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे को जम्मू में भगवती नगर आधार शिविर से उपराज्यपाल मनोज सिन्हा दो जुलाई को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह जानकारी संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने बैठक में दी।उन्होंने कहा कि जम्मू के पांच पंजीकरण केंद्रों पर तत्काल पंजीकरण की सुविधा प्रदान की जा रही है। यात्रा के लिए सभी को ई-केवाईसी और रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान पत्र (आरएफआईडी) लेकर जाना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
संभागीय आयुक्त ने बैठक में अमरनाथ यात्रा के लिए की गई तैयारियों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि लखनपुर के अलावा सांबा में चीची माता मंदिर में आरएफआईडी केंद्र बनाया गया है। यात्रियों को ठहरने के लिए बनाए गए 106 केंद्रों पर भोजन की व्यवस्था रहेगी। बैठक में जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) भीम सेन टूटी ने कहा कि लखनपुर से बनिहाल तक पूरे राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। हर गतिविधि पर पुलिस की नजर रहेगी।
विज्ञापन
संदिग्ध की पहचान के लिए लगाए जा रहे चेहरा पहचानने वाले कैमरे
संभागीय आयुक्त ने बताया कि संदिग्ध की पहचान के लिए चेहरा पहचानने वाले कैमरे लगाए जा रहे हैं। जहां जैसी जरूरत होगी, वहां पर ड्रोन कैमरों का उपयोग किया जाएगा। कश्मीर जोन के महानिरीक्षक (आईजी) वीके बिरदी ने कहा कि इस बार पुलिस ने बहुस्तरीय और गहन सुरक्षा व्यवस्था की है, ताकि हम यात्रियों के लिए इस यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बना सकें। हमने पूरी यात्रा को जोन और सेक्टर में बांटा है। सभी जगह चाहे शिविर हों या अन्य कोई जगह सभी जगह सुरक्षाबल मुस्तैद रहेंगे। अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होकर नौ अगस्त को रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगी।