फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lg manoj sinha said Sardar Patel with his statesmanship grit and courage unified india

राष्ट्रीय एकता दिवस: उपराज्यपाल बोले- सरदार पटेल ने धैर्य और साहस के साथ देश को एक सूत्र में बांधा

Tue, 31 Oct 2023 01:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 31 Oct 2023 01:09 PM IST
सार

उपराज्यपाल ने बख्शी स्टेडियम और राजभवन में एकत्रित सभा को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' की शपथ दिलाई और भारत को एकजुट करने वाले भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
lg manoj sinha said Sardar Patel with his statesmanship grit and courage unified india
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : डीआईपीआर

विस्तार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी राजनीतिक कुशलता, धैर्य और साहस से देश को एकजुट किया। उन्होंने देश की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता की रक्षा की ताकि आने वाली पीढ़ियां सम्मान, शांति और समृद्धि के साथ रह सकें। ये बातें श्रीनगर में उपराज्यपाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम के दौरान कहीं। 

विज्ञापन


श्रीनगर में विभिन्न आयु वर्ग के नागरिकों ने राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ दौड़ में भाग लिया। उपराज्यपाल ने बख्शी स्टेडियम और राजभवन में एकत्रित सभा को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' की शपथ दिलाई और भारत को एकजुट करने वाले भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश के नागरिकों को आज 2047 तक अपने देश को एक विकसित देश बनाने के लिए महान एकता और एकल उद्देश्य के साथ काम करने का संकल्प लेना चाहिए। उपराज्यपाल ने कहा, "आइए हम सरदार पटेल द्वारा प्रचारित मूल्यों और दृष्टिकोण को फिर से जागृत करें और समाज में शांति, सद्भाव और समृद्धि के लिए काम करें।" उपराज्यपाल के सलाहकार श्री राजीव राय भटनागर; उपराज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. मंदीप भंडारी, प्रशासनिक सचिव; बख्शी स्टेडियम में कश्मीर के मंडलायुक्त और नागरिक एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed