फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   leh news

Jammu News: लेह में जरूरी वस्तुओं की कमी, श्रीनगर-लेह राजमार्ग बंद होने से परेशानी

विज्ञापन
leh news
जम्मू। श्रीनगर-लेह राजमार्ग बंद होने के कारण लेह सहित लद्दाख के कई इलाकों में आवश्यक वस्तुओं की कमी हो गई है। इसके चलते पर्यटन सीजन के शुरू होने में भी देरी हुई है। बिगड़े मौसम के कारण कुछ दिन राजमार्ग खोलने के बाद फिर बंद करना पड़ा।
विज्ञापन


लद्दाख बौद्ध एसोसिएशन के महासचिव डॉ. इशी नामग्याल ने कहा कि श्रीनगर-लेह सड़क बंद होने के कारण दूध, सब्जियां, मक्खन और कुछ अन्य आवश्यक वस्तुओं की कमी हो गई है। उन्होंने कहा, न केवल स्थानीय लोग बल्कि लेह पहुंचे पर्यटक भी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि राजमार्ग को केवल तभी खुला घोषित करना चाहिए जब यह गर्मियों तक चल सके, न कि केवल 2-3 दिनों के लिए खोलने के बाद फिर से बंद कर दिया जाना चाहिए। इससे लोगों की मुसीबतें और बढ़ जाती हैं। मार्ग के खुलने पर पर्यटक आना शुरू हो जाते हैं, लेकिन जब मार्ग बंद होने से उन्हें लेह में रुकना पड़ता है तो परेशानी हो जाती है। पर्यटन की दृष्टि से यह सही नहीं है। उन्होंने कहा, आवश्यक वस्तुओं की कमी केवल लेह और कारगिल जिलों तक ही सीमित नहीं है। नुब्रा, चांगथांग और अन्य क्षेत्र भी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले लेह जाने वाले पर्यटकों को सोनमर्ग और केलोंग में रोक लिया गया, जिससे पूरे देश में गलत संदेश गया और जो लोग लद्दाख जाने की योजना बना रहे थे, उन्होंने यात्राएं रद्द कर दीं।
विज्ञापन


एक प्रमुख होटल व्यवसायी ने कहा कि हम जम्मू, श्रीनगर और देश के अन्य हिस्सों से अधिकांश आवश्यक वस्तुओं के लिए निर्भर हैं। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि लद्दाख की जीवनरेखा श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकांश अवधि के
विज्ञापन
विज्ञापन


लिए खुला रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed