फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   legal

वकीलों ने जेलों में पहुंच मांगा कैदियों का डाटा

विज्ञापन
legal
जम्मू। जिला लीगल अथारिटी के आदेश पर वकीलों की टीम मंगलवार को कोट भलवाल की सेंट्रल जेल और अंबफला की जिला जेल पहुंची। इस दौरान एडवोकेट लीना देवी और दीपाली अरोड़ा ने जेल प्रबंधन से कैदियों का डाटा मांगा। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते कुछ कैदियों को पैरोल पर छोड़ा जाना है।
विज्ञापन

जेल प्रबंधन की ओर से वकीलों को जानकारी दी गई कि कैदियों को पैरोल पर छोड़ने की सबसे बड़ी दिक्कत आ रही है कि इनके परिवार बांड भरने के लिए नहीं पहुंच पा रहे। संबंधित जिला उपायुक्तोें की ओर से लगाई गई पाबंदियों की वजह से यह लोग बांड भरने नहीं पहुंच पा रहे। दोनों एडवोकेट ने जिला उपायुक्त जम्मू के कार्यालय में फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि वह कैदियों के परिवार को उनका मोबाइल नंबर दें। इन लोगों को बांड भरने की अनुमति दी जाए। एडवोकेट की टीम ने अंडर ट्रायल कैदियों से कहा कि वह पैरोल खत्म होने के बाद जेल प्रबंधन के पास पेश होंगे। जेलों में बंद बीमार कैदियों की सूची भी मांगी गई है। पचास साल से अधिक उम्र वाले कैदियों की दो दिन के भीतर मेडिकल रिपोर्ट के साथ सूची मांगी गई है। वहीं जेल प्रबंधन से कहा गया है कि कोरोना वायरस को लेकर जेलों में हर तरह की सावधानियां बरती जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed